{"_id":"675cabc53445a6f4250c9c35","slug":"raj-kapoors-100th-birthday-celebration-rekha-got-emotional-as-she-pays-tribute-to-showman-2024-12-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Raj Kapoor’s 100th Birthday: राज कपूर को श्रद्धांजलि देते हुए भावुक हुईं रेखा, रेड कार्पेट पर बिखेरी चमक","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Raj Kapoor’s 100th Birthday: राज कपूर को श्रद्धांजलि देते हुए भावुक हुईं रेखा, रेड कार्पेट पर बिखेरी चमक
Sat, 14 Dec 2024 03:19 AM IST
सुवेश शुक्ला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुवेश शुक्ला
Updated Sat, 14 Dec 2024 03:19 AM IST
सार
Raj Kapoor’s 100th Birthday: शुक्रवार की रात 100वीं जयंती मनाई गई। एक भव्य समारोह में बॉलीवुड के सितारों और कपूर परिवार ने इसका जश्न मनाया। इस दौरान अभिनेत्री रेखा भावुक हो गईं।
विज्ञापन
आलिया भट्ट और रेखा
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शुक्रवार की रात राज कपूर की 100वीं जयंती मनाई गई। इस दौरान बॉलीवुड के सितारे और पूरा कपूर परिवार इसका जश्न मनाने के लिए एक साथ आए। एक भव्य समारोह में भारतीय सिनेमा में राज कपूर के योगदान को याद किया गया। यह समारोह सितारों के चमक-दमक से भरा रहा।
कपूर खानदान ने की शिरकत
इस भव्य समारोह में पूरा कपूर खानदान इकट्ठा हुआ। राज कपूर की विरासत को याद करते हुए रणबीर कपूर, करीना कपूर खान, करिश्मा कपूर, सैफ अली खान, नीतू कपूर, रिद्धिमा कपूर साहनी और आलिया भट्ट सहित परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद रहें। इस समारोह में इंडस्ट्री के लगभग सभी नामी चेहरे उपस्थित रहें।
Raj Kapoor’s 100th Birthday: ‘शोमैन’ को याद करने के लिए जुटे फिल्मी सितारे, साथ दिखा पूरा कपूर परिवार
विज्ञापन
रेखा हुईं भावुक
जश्न में डूबी इस शाम में दिग्गज अभिनेत्री रेखा ने भी शिरकत की। एक शानदार सुनहरी साड़ी में रेखा ने रेड कार्पेट पर राज कपूर के पोस्टर के पास जाकर सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। नमस्ते करते हुए उन्होंने पोस्टर को धीरे से छुआ और सम्मान के भाव से अपना सिर झुकाया। इस भावुक पल के बाद उन्होंने तस्वीरें खिंचवाने के लिए पोज दिए।
आलिया के साथ रेड कार्पेट पर रेखा
रेखा ने अभिनेत्री आलिया भट्टे के साथ कार्पेट साझा किया। आलिया सफेद साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। दोनों की मौजूदगी ने बॉलीवुड के दो युगों का एक शानदार मोमेंट बनाया। वहीं, इस हफ्ते की शुरुआत में कपूर परिवार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान एक यादगार बातचीत में आलिया भट्ट ने प्रधानमंत्री से उनकी संगीत संबंधी पसंद के बारे में पूछा, जिस पर पीएम ने गर्मजोशी भरी प्रतिक्रिया दी और कहा, "जब भी मुझे मौका मिलता है, मैं सुनता हूं क्योंकि मुझे इसमें मजा आता है।"
Raj Kapoor’s 100th Birthday: राज कपूर के शराब पीने से खौफ खाते थे ऋषि कपूर, हमेशा सताता रहता था ये डर