फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   rajinikanth coolie chikitu song goes viral aamir khan cameo social media reactions

Rajnikanth: रजनीकांत की ‘कुली’ के पहले गाने 'चिकितु' का जादू; 4 मिलियन व्यूज पार, फिल्म में आमिर करेंगे कैमियो

Thu, 26 Jun 2025 02:24 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Thu, 26 Jun 2025 02:24 PM IST
सार

Rajinikanth's Coolie song Chikitu: साउथ सुपरस्टार रजनीकांत के नए गाने 'चिकितु' के रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर जबरदस्त ट्रेंड करने लगा। फिल्म में आमिर के कैमियो की भी खूब चर्चा हो रही है। 

विज्ञापन
rajinikanth coolie chikitu song goes viral aamir khan cameo social media reactions
चिकितु - फोटो : यूट्यूब- @suntv

विस्तार

साउथ सुपरस्टार रजनीकांत एक बार फिर अपने जबरदस्त अंदाज से फैंस का दिल जीतने आ रहे हैं। उनकी आने वाली फिल्म 'कुली' का पहला गाना 'चिकितु' 25 जून को रिलीज किया गया और कुछ ही घंटों में इसने इंटरनेट पर धूम मचा दी। 

विज्ञापन

गाने को मिले 48 लाख व्यूज
महज तीन घंटे में ही गाने को एक मिलियन व्यूज यानी 10 लाख व्यूज मिल गए और 20 घंटे में 48 लाख व्यूज पार करते हुए, ये गाना साल के सबसे तेजी से वायरल होने वाले साउथ इंडियन ट्रैक्स में शामिल हो गया है। गाने की खास बात है इसका जबरदस्त विजुअल ट्रीट, अनिरुद्ध रविचंदर और टी. राजेंदर की एनर्जी और सैंडी मास्टर की शानदार कोरियोग्राफी। गाने में रजनीकांत की स्टाइलिश एंट्री और आइकॉनिक डांस मूव्स भी देखने को मिलते हैं, जो दर्शकों के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं हैं।

विज्ञापन

 



ये खबर भी पढ़ें: Arjun Kapoor: एक्स गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन के जन्मदिन को बनाया खास, यूं किया बर्थडे विश

 

आमिर की एंट्री बनाएगी क्लाइमेक्स को ब्लॉकबस्टर
जहां रजनीकांत के एक गाने ने पहले ही फैंस को पागल कर दिया है, वहीं अब एक और बड़ी खबर सामने आई है। आमिर खान फिल्म 'कूली' में एक स्पेशल कैमियो करते नजर आएंगे। लेकिन ये कोई आम कैमियो नहीं, बल्कि फिल्म के क्लाइमेक्स में आमिर और रजनीकांत के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिलेगी। बताया जा रहा है कि इस सीक्वेंस की शूटिंग राजस्थान में की गई है और आमिर ने इसके लिए करीब 10 दिन का समय दिया। ये आमिर खान का साल का सबसे चर्चित और दमदार गेस्ट अपीयरेंस माना जा रहा है, जो फिल्म को और भी ग्रैंड बनाने वाला है।

सोशल मीडिया पर छाया रजनीकांत का जादू
‘चिकितु’ के रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर फैंस की प्रतिक्रिया आनी शुरू हो गई। लोग रजनीकांत की उम्र में भी बनी ऊर्जा और स्टाइल की तारीफ करते नहीं थक रहे। एक यूजर ने लिखा, ‘74 साल की उम्र में इतनी एनर्जी, ये बस रजनीकांत ही कर सकते हैं।’

वहीं, एक और यूजर ने कहा, ‘हर जनरेशन रजनीकांत को फॉलो करती है, वो सिर्फ एक एक्टर नहीं बल्कि इंडियन सिनेमा के लिए आइकन हैं।’ कुल मिलाकर, 'कुली' ने गाने से जो आग लगाई है, वो बॉक्स ऑफिस तक भी पहुंचने वाली है। 14 अगस्त 2025 को ये फिल्म तमिल, तेलुगु और हिंदी में रिलीज हो रही है और इसे 'वॉर 2' से भिड़ना है। लेकिन सोशल मीडिया पर फिलहाल तो रजनीकांत का ही स्टारडम सबसे ऊपर देखने को मिल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed