फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rajkummar Rao: राजकुमार राव हैं दिलजीत दोसांझ से बेहद प्रभावित, 'अमर सिंह चमकीला' को बताया असाधारण फिल्म

Tue, 23 Apr 2024 12:22 AM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अनुपमा कुमारी Updated Tue, 23 Apr 2024 12:22 AM IST
विज्ञापन
Rajkummar rao Praise Imtiaz Ali Amar Singh Chamkila said I never feel envy I get inspired watched twice
राजकुमार राव - फोटो : इंस्टाग्राम

अभिनेता राजकुमार राव इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'श्रीकांत' को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। इस फिल्म में वे दृष्टिबाधित उद्योगपति श्रीकांत की भूमिका में नजर आने वाले हैं। अपनी फिल्म के प्रमोशन के दौरान राजकुमार राव इम्तियाज अली की फिल्म 'अमर सिंह चमकीला' के बारे में भी खुलकर बातें करते दिखाई दिए।

Firing outside Salman House: पुलिस के हाथ लगी एक और सफलता, तापी नदी से एक बंदूक बरामद, दूसरी की तलाश जारी
Rajkummar rao Praise Imtiaz Ali Amar Singh Chamkila said I never feel envy I get inspired watched twice
राजकुमार राव - फोटो : इंस्टाग्राम
राजकुमार राव बॉलीवुड में अलग किस्म की भूमिकाएं निभाने के लिए मशहूर हैं। दर्शकों में उनकी आगामी फिल्म 'श्रीकांत' के लिए काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। हाल ही में अभिनेता इम्तियाज अली की फिल्म 'अमर सिंह चमकीला' के बारे में बातें करते हुए बोले, 'ऐसा बहुत कम ही देखने को मिलता है जब पूरी फिल्म इंडस्ट्री किसी एक फिल्म की तारीफ करती नजर आए।'
Rajkummar rao Praise Imtiaz Ali Amar Singh Chamkila said I never feel envy I get inspired watched twice
राजकुमार राव - फोटो : इंस्टाग्राम
राजकुमार राव अपनी बात जारी रखते हुए कहते हैं, 'मैंने इम्तियाज अली की इस फिल्म को दो बार देखा है। सच कहूं तो मुझे यह फिल्म काफी पसंद आई है और मुझे लगता है कि इम्तियाज ने एक असाधारण फिल्म का निर्माण किया है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Rajkummar rao Praise Imtiaz Ali Amar Singh Chamkila said I never feel envy I get inspired watched twice
अमर सिंह चमकीला - फोटो : इंस्टाग्राम

'अमर सिंह चमकीला' में दिलजीत दोसांझ 'चमकीला' की भूमिका में दिखाई दिए हैं। राजकुमार राव दिलजीत के बारे में बातें करते हुए कहते हैं, 'दिलजीत एक बेहतरीन कलाकार हैं। मैंने अभी तक उनसे बात नहीं की है, लेकिन जल्द ही उन्हें बताऊंगा कि मुझे उनकी यह फिल्म काफी पसंद आई है।
विज्ञापन
Rajkummar rao Praise Imtiaz Ali Amar Singh Chamkila said I never feel envy I get inspired watched twice
अमर सिंह चमकीला - फोटो : इंस्टाग्राम

राजकुमार राव कहते हैं, 'अमर सिंह चमकीला' से पहले समूचे बॉलीवुड ने संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित 'गंगूबाई काठियावाड़ी' के लिए सर्वसम्मति से आलिया भट्ट की प्रशंसा की थी। जब भी कोई असाधारण फिल्म बनती है तब जाकर पूरी फिल्म इंडस्ट्री यूं एक स्वर में उस फिल्म की तारीफ करती है।'

अवनीत की बोल्डनेस और सोनाक्षी की सादगी ने लूटा फैंस का दिल
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed