फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Rajpal Yadav said whatever I am in Bhool Bhulaiyaa just because of Vidya Balan he thanks to her

Bhool Bhulaiyaa 3: राजपाल यादव बोले- भूल भुलैया में जो भी हूं, विद्या की वजह से हूं, अभिनेत्री को बताई वजह

Sun, 15 Sep 2024 11:01 AM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Sun, 15 Sep 2024 11:01 AM IST
सार

राजपाल यादव ने विद्या बालन की तारीफ करते हुए कहा कि वो भूल भुलैया फ्रेंचाइजी में जो कुछ भी हैं, विद्या की वजह से हैं। 
 

विज्ञापन
Rajpal Yadav said whatever I am in Bhool Bhulaiyaa just because of Vidya Balan he thanks to her
राजपाल यादव - फोटो : इंस्टाग्राम @rajpalofficial

विस्तार

'भूल भुलैया 3' दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म के प्रचार की तैयारी शुरू हो गई है। हाल ही में, फिल्म के कलाकार गोरेगांव फिल्म सिटी में प्रचार सामग्री की शूटिंग करने पहुंचे। पैपराजी के जरिए इस मौके की कई तस्वीरें देखने को मिली है। इस हॉरर कॉमेडी फिल्म का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन


भूल भुलैया में, मैं जो भी हूं विद्या की वजह से हूं
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर मौजूद एक वीडियो में राजपाल यादव और विद्या बालन को एक साथ देखा गया। पैपराजी ने दोनों को साथ में पोज देने के लिए कहा। इस दौरान राजपाल ने पैपराजी से बात करते हुए कहा कि भूल भुलैया में, मैं जो भी हूं, इनकी (विद्या बालन) वजह से हूं। ये सुनते ही विद्या ने हंसते हुए कहा कि कुछ भी।
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

विज्ञापन
विज्ञापन



Neetu Kapoor: नीतू कपूर ने साझा किया रिद्धिमा के जन्मदिन का शानदार वीडियो, बोलीं- 'तुम मेरी सबकुछ हो'

मंजुलिका के किरदार से फ्रेंचाइजी बनाने में मदद मिली
राजपाल ने विद्या को बताया कि कैसे उनके किरदार मंजुलिका ने भूल भुलैया को एक फ्रेंचाइजी में बदलने में मदद की। इस पर विद्या ने राजपाल यादव को शुक्रिया भी कहा। राजपाल और विद्या के अलावा कार्तिक आर्यन और तृप्ति डिमरी भी कैमरे में कैद हुए। कार्तिक आर्यन काले रंग की बंदगला ड्रेस में और तृप्ति लाल रंग की साड़ी में नजर आईं।

Raveena Tandon:  रवीना की माफी वाली पोस्ट पर आई लंदन से प्रशंसक की प्रतिक्रिया, बोला- माफी मांगना जरूरी नहीं

भूल भुलैया 3 से फ्रेंचाइजी में लौट रही हैं विद्या बालन
'भूल भुलैया 3' के जरिए विद्या बालन फ्रेंचाइजी में वापसी कर रही हैं। उन्हें देखने के लिए दर्शक काफी उत्सुक हैं। फिल्म के दूसरे भाग में तब्बू और कियारा आडवाणी नजर आई थीं। वहीं, अक्षय कुमार की जगह कार्तिक आर्यन की एंट्री हुई थी। राजपाल यादव ही ऐसे अभिनेता हैं, जिन्होंने तीनों के तीनों भाग में काम किया है। फिल्म का पहला भाग 2007 में रिलीज हुआ था, जिसे प्रियदर्शन ने डायरेक्ट किया था। दूसरा भाग 2022 में आया था, जिसे अनीस बज्मी ने डायरेक्ट किया था और तीसरे भाग को भी उन्हीं ने डायरेक्ट किया है।

IC 814: पंजाब के पूर्व पुलिस प्रमुख ने किया हाईजैक आईसी 814 पर लिए फैसले का बचाव, दिल्ली को दी थी यह चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed