‘झूठी’, आकांक्षा चमोला के तलाक के खुलासे पर राखी सावंत का रिएक्शन, सोशल मीडिया पर मचा बवाल
Akanksha Chamola Divorce: टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला ने रियलिटी शो ‘लॉक अप 2’ में बड़ा खुलासा करते हुए अपने तलाक की बात शेयर की। अब इसपर राखी सावंत ने रिएक्शन दिया है, जो चर्चाओं में आ गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रियलिटी शो ‘लॉक अप 2’ के पहले ही एपिसोड ने दर्शकों को चौंका दिया है। इस बार शो में टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला भी कंटेस्टेंट के तौर पर नजर आ रही हैं। लेकिन शो की शुरुआत में ही उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ा ऐसा खुलासा किया, जिससे हर कोई हैरान रह गया।
पहले एपिसोड में ही बड़ा खुलासा
27 जून को नेटफ्लिक्स पर ‘लॉक अप 2’ का पहला एपिसोड स्ट्रीम हुआ। शो में 15 कंटेस्टेंट्स में से एक आकांक्षा चमोला हैं, जो टीवी एक्टर गौरव खन्ना की पत्नी हैं।
पहले ही एपिसोड में आकांक्षा ने बताया कि वह और गौरव खन्ना अब अलग हो रहे हैं और तलाक लेने जा रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि दोनों पिछले एक साल से अलग रह रहे हैं। उनकी यह बात सुनकर शो के होस्ट फराह खान और रितेश देशमुख भी चौंक गए।
राखी सावंत ने कहा- झूठी
आकांक्षा के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर खूब चर्चा शुरू हो गई। इसी बीच राखी सावंत का रिएक्शन सबसे ज्यादा वायरल हो रहा है।
शो के एक वीडियो पर कमेंट करते हुए राखी ने सिर्फ एक शब्द लिखा- ‘झूठी’, साथ में हंसने वाला इमोजी भी लगाया। उनके इस कमेंट पर यूजर्स भी जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘सही पकड़ा आपने,’ तो वहीं दूसरे ने कहा कि यह सिर्फ शो की TRP बढ़ाने के लिए पब्लिसिटी स्टंट हो सकता है।
आकांक्षा ने क्या कहा?
शो में आकांक्षा ने कहा, ‘मैं और गौरव खन्ना तलाक ले रहे हैं। हम पिछले एक साल से अलग रह रहे हैं और लोग अभी तक इस बारे में नहीं जानते थे।’ उन्होंने आगे बताया कि यह फैसला दोनों ने मिलकर लिया है और पिछले एक साल से इस पर बात चल रही थी।
A post shared by Netflix India Reality (@netflixindiareality)
पहले दिख चुका है कपल का प्यार
बता दें कि नवंबर 2025 में ‘बिग बॉस 19’ के फैमिली वीक में आकांक्षा और गौरव साथ नजर आए थे, जहां दोनों के बीच काफी प्यार देखने को मिला था। इसके बाद भी दोनों सोशल मीडिया पर साथ दिखाई दिए और जनवरी में आकांक्षा का बर्थडे भी साथ सेलिब्रेट किया था।
ये भी पढ़ें- ‘किस्मत में हिट होना…’, ‘वेलकम टू द जंगल’ की सफलता पर अक्षय कुमार का बड़ा बयान; ‘सैयारा’ को लेकर कही बड़ी बात
आकांक्षा चमोला और गौरव खन्ना ने 2016 में शादी की थी। दोनों लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद शादी के बंधन में बंधे थे। यह जोड़ी टीवी की पॉपुलर कपल्स में से एक मानी जाती थी और अक्सर सोशल मीडिया पर अपने रिश्ते की झलक दिखाती रहती थी।