फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Rakhi Sawant Takes Another Dig At Akanksha Chamola Comments On Her Divorce News With Gaurav Khanna

Rakhi Sawant: आकांक्षा चमोला पर राखी ने फिर साधा निशाना, गौरव खन्ना संग तलाक की खबर पर बोलीं- ‘झूठा नाटक…’

Sat, 04 Jul 2026 03:31 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sat, 04 Jul 2026 03:31 PM IST
सार

Rakhi Sawant Comment On Akanksha Chamola: इन दिनों टीवी एक्टर गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला रियलिटी शो ‘लॉकअप 2’ में नजर आ रही हैं। इस शो में उन्होंने अपने और गौरव के अलग होने की बात कही। इस खबर को राखी सावंत ने झूठा करार दिया है। जानिए क्यों? 

विज्ञापन
Rakhi Sawant Takes Another Dig At Akanksha Chamola Comments On Her Divorce News With Gaurav Khanna
राखी सावंत, गौरव खन्ना और पत्नी आकांक्षा चमोला - फोटो : इंस्टाग्राम@harry_bollywood__1

विस्तार

‘लॉकअप 2’ रियलिटी शो में आकांक्षा चमोला ने आते ही अपना राज खोल दिया। एक्ट्रेस ने कहा कि वह और टीवी एक्टर गौरव खन्ना एक साल से अलग रह रहे हैं। साथ ही वह मां भी नहीं बनना चाहती हैं। एक वायरल वीडियो में राखी सावंत इस पूरे मामले पर अपनी राय दे रही हैं। वह क्यों आकांक्षा और गौरव खन्ना के तलाक की खबर को झूठा बता रही हैं। विस्तार से जानिए।

विज्ञापन


क्या रियलिटी शो में झूठ बोल रही हैं आकांक्षा? 
हैरी बॉलीवुड नाम के इंस्टाग्राम पेज पर राखी सावंत का एक वीडियो पोस्ट किया गया है। इसमें कहती हैं, ‘गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा को क्या हो गया है? इतना बड़ा झूठा नाटक कर रही है। कह रही है कि उसका डिवोर्स हाे रहा है। मैं रियलिटी शो की असल मां हूं। तुम शो में आकर झूठा नाटक करोगी। लेकिन गौरव खन्ना ने तो तुम्हारी पोल खोल दी है।’ 

विज्ञापन

Rakhi Sawant Takes Another Dig At Akanksha Chamola Comments On Her Divorce News With Gaurav Khanna
आकांक्षा चमोला और गौरव खन्ना - फोटो : इंस्टाग्राम@GauravKhanna

इस वजह से सबको हो रहा है शक? 
एक तरफ तो आकांक्षा चमोला कर रही हैं, वह पति गौरव खन्ना से एक साल से अलग रह रही हैं। इनका तलाक भी हो सकता है। वहीं कुछ महीनों पहले वह अपने पति और एक्टर गौरव को ‘बिग बॉस 19’ में सपोर्ट करती दिखी थीं। दोनों के बीच खूब प्यार नजर आया था। शो जीतने के बाद गौरव और आकांक्षा ने पार्टी की, साथ में जन्मदिन मनाया। सोशल मीडिया पर भी लगातार फोटो साझा कीं। ऐसे में फैंस को भी समझ नहीं आ रहा है कि इतना प्यार करने वाला कपल अलग क्यों हो रहा है? इसी वजह से फैंस को कपल की बात पर शक हो रहे हैं, वह इसे पब्लिसिटी स्टंट मान रहे हैं।  

View this post on Instagram

A post shared by Harry (@harry_bollywood__1)


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed