बेहतर अनुभव के लिए ऐप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Ramayana teaser launch event ranbir kapoor and nitesh tiwari on film and ram

'रामायण' में अपने किरदार पर क्या बोले रणबीर कपूर? निर्देशक ने कहा- ये सिर्फ अच्छाई और बुराई पर नहीं है

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Sarijuddin Updated Thu, 02 Apr 2026 11:54 AM IST
विज्ञापन
सार

Ramayana Teaser: फिल्म 'रामायण' का टीजर रिलीज हो गया है। फिल्म के लीड एक्टर, निर्देशक और निर्माता ने इवेंट में फिल्म को लेकर कई बातें कहीं हैं। आइए जानते हैं इन लोगों ने 'रामायण' की कहानी और भगवान राम को लेकर क्या कहा है? 

Ramayana teaser launch event ranbir kapoor and nitesh tiwari on film and ram
रामायण - फोटो : यूट्यूब
विज्ञापन

विस्तार

इस साल सबसे ज्यादा इंतजार की जाने वाली अपकमिंग फिल्म 'रामायण' का टीजर रिलीज हो चुका है। टीजर में भगवान राम के रूप में रणबीर कपूर का लुक दिखाया गया है। उनके महल में रहने और वनवास की भी झलक दिखी है। इसके साथ रावण की भी झलक दिखी है। 'रामायण' के टीजर लॉन्च इवेंट में रणबीर कपूर, नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा ने फिल्म पर अपनी राय दी है।
Trending Videos

Ramayana teaser launch event ranbir kapoor and nitesh tiwari on film and ram
रामायण से रणबीर कपूर का लुक - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
राम के किरदार पर क्या बोले रणबीर कपूर?
'रामायण' के टीजर लॉन्च इवेंट में रणबीर कपूर ने कहा 'मुझे नहीं लगता कि मैं यहां राम का प्रतिनिधित्व करने आया हूं। मैं तो उनसे सीखने आया हूं। उनमें एक ऐसी सादगी और पवित्रता है, जो बहुत कम देखने को मिलती है। उसे समझने और अपने अंदर उतारने की कोशिश करना मेरे लिए अच्छा अनुभव रहा है।'

हनुमान जयंती पर 'वाराणसी' के मेकर्स ने किया खास ट्वीट, हनुमान जी को लेकर लिखी ये खास बात

विज्ञापन
विज्ञापन

Ramayana teaser launch event ranbir kapoor and nitesh tiwari on film and ram
नितेश तिवारी - फोटो : सोशल मीडिया
'रामायण' की कहानी पर नितेश तिवारी क्या बोले?
'रामायण' के टीजर लॉन्च इवेंट में फिल्म के निर्देशक नितेश तिवारी पहुंचे। उन्होंने 'रामायण' की कहानी को लेकर कहा 'राम की यात्रा बेहद मानवीय है। हमने इसी के प्रति ईमानदार रहने की कोशिश की है। मूल रूप से, 'रामायण' केवल अच्छाई और बुराई के बारे में नहीं है, बल्कि यह सही काम करने के दायित्व के बारे में है।'

Ramayana teaser launch event ranbir kapoor and nitesh tiwari on film and ram
नमित मल्होत्रा - फोटो : सोशल मीडिया
भगवान राम को लेकर क्या बोले नमित मल्होत्रा? 
'रामायण' के निर्माता नमित मल्होत्रा ने भगवान राम को लेकर कहा 'भगवान राम आराम के बजाय सच को और खुद के बजाय त्याग को चुनते हैं। यही वजह है कि उनकी कहानी हजारों वर्षों से कायम है। राम की कहानी की ताकत इस बात में नहीं है कि उन्होंने क्या जीता, बल्कि इस बात में है कि उन्होंने क्या छोड़ा। वह एक ऐसे आदर्श का प्रतिनिधित्व करते हैं, जो आसान नहीं है, सुविधाजनक नहीं है लेकिन जरूरी है।'

Ramayana teaser launch event ranbir kapoor and nitesh tiwari on film and ram
रामायण से रणबीर कपूर का लुक - फोटो : Youtube- World Of Ramayana
कब रिलीज होगी 'रामायण'?
ख्याल रहे कि अपकमिंग फिल्म 'रामायण' में राम के किरदार में रणबीर कपूर, सीता के किरदार में साई पल्लवी, रावण के किरदार में यश और हनुमान के किरदार में सनी देओल नजर आने वाले हैं। 'रामायण' दो भागों में रिलीज होने वाली है। इसका पहला भाग 2026 में दिवाली के मौके पर रिलीज होगा। वहीं दूसरा भाग 2027 में दिवाली के मौके पर रिलीज होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed