फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Ranbir Kapoor Cult Classic Rockstar Re Releases In Theatres Over 1 Lakh Ticket Sold with Tamasha Jab We Met

Ranbir Kapoor: सिनेमाघरों में फिर से रिलीज हुई रणबीर कपूर की फिल्म 'रॉकस्टार', एक लाख से ज्यादा टिकट बिके

Fri, 31 May 2024 12:23 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Fri, 31 May 2024 12:23 PM IST
सार

फिल्म तमाशा और जब भी मेट के साथ एक बार फिर से सिनेमाघरों में रिलीज हुई रणबीर कपूर की फिल्म 'रॉकस्टार'। नहीं देखी है तो देख लीजिए फिल्में, कहीं देर ना हो जाए।
 

विज्ञापन
Ranbir Kapoor Cult Classic Rockstar Re Releases In Theatres Over 1 Lakh Ticket Sold with Tamasha Jab We Met
रणबीर कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

रणबीर कपूर की फैन फॉलोइंग हमेशा से ही काफी अच्छी रही है। उनकी फिल्मों की रिलीज को लेकर फैंस हमेशा से ही उत्साहित रहे हैं। यही वजह है कि उनकी दो फिल्मों को एक बार सिनामेघरों में फिर से रिलीज किया गया। अगर आपने अभी तक नहीं देखी है तो आप भी देख लीजिए रणबीर कपूर की फिल्म 'रॉकस्टार'। क्योंकि आपके पास फिर से मौका है इस फिल्म को सिनेमाघरों में देखने का। रणबीर और नरगिस फाकरी स्टारर फिल्म 'रॉकस्टार' को एक बार फिर से सिनेमाघरों में रिलीज किया गया। रणबीर की फिल्म के साथ ही शाहिद कपूर और करीना कपूर स्टारर फिल्म 'जब वी मेट' और रणबीर की ही एक और फिल्म 'तमाशा' को एक साथ सिनेमाघरों में री-रिलीज किया गया।
विज्ञापन


कल्ट कलासिक में शामिल हुई 'रॉकस्टार'
भारतीय फिल्मों में संगीत का शुरू से ही काफी महत्व रहा है। निर्देशक इम्तियाज अली की साल 11 नवंबर 2011 को रिलीज हुई रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'रॉकस्टार' दर्शकों को बेहद पसंद आई थी। फिल्म की कहानी से लेकर फिल्म के गानों ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। 'नादान परिंदे' और 'कुन फया कुन' जैसे बेहतरीन गाने इस फिल्म को और भी खास बना देते हैं। फिल्म में रोमांस के साथ तकलीफ भी दिखाई गई। रणबीर कपूर ने फिल्म में 'जॉर्डन' की भूमिका निभाई, जो एक छोटा कॉलेज का लड़का है जो दिल टूटने के बाद एक अंतरराष्ट्रीय रॉक सनसनी बन जाता है। नरगिस फाखरी ने हीर कौल की भूमिका निभाई है। रणबीर कपूर और नरगिस फाखरी अभिनीत फिल्म 'रॉकस्टार' लोगों की पसंदीदा फिल्मों में से एक है। अपनी रिलीज के एक दशक बाद, इम्तियाज अली निर्देशित फिल्म 'रॉकस्टार' को हाल ही में कुछ सिनेमाघरों में फिर से रिलीज किया गया है। फिल्म को कल्ट क्लासिक का दर्जा दे दिया गया है। इसकी रिलीज से रणबीर के फैंस बेहद खुश हैं।
विज्ञापन


सिनेमाघरों में कितने दिनों तक रिलीज हो रही है फिल्म
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म की स्क्रीनिंग चुनिंदा सिनेमाघरों पर टोकन रिलीज के रूप में शुरू की गई। फिल्म ने रिलीज के बाद से भारत में बॉक्स ऑफिस पर 1 करोड़ रुपए तक से अधिक की कमाई कर ली है। रणबीर कपूर के फैंस उनकी हर एक फिल्म की रिलीज या फिर फिल्म की री-रिलीज का बेसब्री से इंतजार करते हैं। यही वजह है कि फैंस की लगातार मांग की वजह से ही फिल्म 'रॉकस्टार' को फिर से रिलीज किया गया। फिलहाल, सिनेमाघरों में 'रॉकस्टार' को अभी सिर्फ दो सप्ताह तक चलाने की योजना है। सिनेमाहॉल में टिकट की कीमतों पर नियंत्रण रखने के बावजूद फिल्म को देखने के लिए 1 लाख से ज्यादा लोग आ चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार टिकट विक्रेताओं ने दो हफ्ते के अंदर लगभग 1.10 लाख टिकटें बेचीं। दिलचस्प बात यह है कि फिल्म अब तीसरे हफ्ते में भी देखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'तमाशा' और शाहिद कपूर और करीना कपूर की 'जब वी मेट' को 'रॉकस्टार' के साथ सिनेमाघरों में एक साथ फिर से रिलीज किया गया। लेकिन दोनों में से कोई भी 'रॉकस्टार' के नंबरों की बराबरी नहीं कर पाई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जल्द ही 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' और 'एनिमल' जैसी कुछ फिल्में भी सिनेमाघरों में फिर से रिलीज की जा सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed