फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Ranbir Kapoor discussed his industry competitors in Ranveer Singh Vicky Kaushal and Kartik Aaryan

Ranbir Kapoor: रणबीर इन अभिनेताओं को मानते हैं खुद के लिए चुनौती, बेटी के जन्म को बताया सबसे महत्वपूर्ण पल

Sun, 28 Jul 2024 11:41 AM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Sun, 28 Jul 2024 11:41 AM IST
सार

रणबीर कपूर एक बड़े स्टार हैं और उन्हें बहुमुखी अभिनय क्षमता के लिए जाना जाता हैं। हाल में ही एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में उन कलाकारों का जिक्र किया, जिन्हें वह अपने लिए चुनौती के रूप में देखते हैं। 
 

विज्ञापन
Ranbir Kapoor discussed his industry competitors in Ranveer Singh Vicky Kaushal and Kartik Aaryan
रणबीर कपूर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

रणबीर कपूर बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता हैं। उन्होंने पर्दे पर अपनी बहुमुखी अभिनय क्षमता से दर्शकों का दिल जीता है। उन्हें देश भर में काफी पसंद किया जाता है, इसके पीछे एक वजह ये भी है कि वह हर तरह के किरदार में ढ़ल जाते हैं। उन्होंने अपने शानदार अभिनय से लगातार दर्शकों का मनोरंजन किया है। हाल में ही उन्होंने बॉलीवुड के उन अभिनताओं के बारे में बात की है, जिन्हें वह अपने लिए चुनौती के रूप में देखते हैं। 

विज्ञापन

Ranbir Kapoor discussed his industry competitors in Ranveer Singh Vicky Kaushal and Kartik Aaryan
रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

रणबीर कपूर से हाल में निखिल कामथ के साथ एक इंटरव्यू में पूछा गया था कि वह बॉलीवुड में किसे अपने प्रतिस्पर्धा के रूप में देखते हैं। इसका जवाब देते हुए उन्होंने विक्की कौशल, रणवीर सिंह और कार्तिक आर्यन का नाम लिया। इस दौरान उन्होंने समझाते हुए कहा कि यह हमेशा एक अभिनेता के तौर पर नहीं होता, बल्कि फिल्म और मौके पर भी निर्भर करता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Ranbir Kapoor discussed his industry competitors in Ranveer Singh Vicky Kaushal and Kartik Aaryan
रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

रणबीर ने कहा कि हो सकता है एक अभिनेता को तुरंत सराहना ना मिले, लेकिन सही समय पर सही किरदार का मिल जाना, उसके लिए लोगों की धारणा को बदल सकती है। इस बीच उन्होंने कार्तिक आर्यन का भी जिक्र किया। उन्होंने कार्तिक की तारीफ करते हुए कहा कि उनके पास एक ऐसा व्यक्तित्व है, जो स्क्रीन पर बहुत आकर्षक लगता है।
J D Majethia Interview: बच्चे कितने भी बड़े हो जाएं, मां-बाप के लिए बच्चे हैं, जिम्मेदारी कभी खत्म नहीं होती

विज्ञापन

Ranbir Kapoor discussed his industry competitors in Ranveer Singh Vicky Kaushal and Kartik Aaryan
रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

इस इंटरव्यू में जब रणबीर कपूर से उनके जीवन के सबसे महत्वपूर्ण पल के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा यह उनके बेटी का जन्म था। उन्होंने कहा कि उनकी बेटी राहा खुद को अपनी मां आलिया भट्ट का ही एक हिस्सा समझती हैं, जबकि रणबीर को वह एक साथ खेलने वाले दोस्त के रूप में देखती हैं। रणबीर ने आगे कहा कि वह एक दूसरे के साथ काफी खेलते हैं और फ्लर्ट करते हैं। 
Kamala Harris: कमला हैरिस का 'द सिम्पसंस' पैनल के दौरान कॉमिक-कॉन वीडियो, स्प्रिंगफील्ड में हुआ पहला अभियान

Ranbir Kapoor discussed his industry competitors in Ranveer Singh Vicky Kaushal and Kartik Aaryan
रणबीर कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

बात करें रणबीर के वर्क फ्रंट की, तो वह नितेश तिवारी की 'रामायण' में नजर आने वाले हैं। इसके बाद वह संजय लीला भंसाली की 'लव एंड वॉर' में भी काम करने वाले हैं। इसके अलावा उनके पास 'एनिमल' का अगला भाग 'एनिमल पार्क' भी है। वहीं, रणवीर सिंह इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'डॉन 3' की तैयारियों में व्यस्त हैं। दूसरी तरफ विक्की कौशल हाल में ही 'बैड न्यूज' में नजर आए हैं। इसके बाद वह 'छावा' और 'लव एंड वॉर' में नजर आएंगे। वहीं, कार्तिक आर्यन 'भूल भुलैया 3' में नजर आने वाले हैं। 
ऑस्ट्रिया में प्रकृति के बीच छुट्टियां मना रही हैं कैटरीना कैफ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed