फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Ranbir Kapoor said Alia bhatt made a lot of changes in herself after marriage she used to talk in loud voice

Ranbir Kapoor: शादी के बाद आलिया ने खुद में ज्यादा बदलाव किए, पिता की तेज आवाज से परेशान होते थे रणबीर कपूर

Sun, 28 Jul 2024 12:00 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Sun, 28 Jul 2024 12:00 PM IST
सार

रणबीर कपूर ने अपनी पत्नी आलिया भट्ट के बारे में बताया कि उन्होंने शादी के बाद खुद में काफी बदलाव किया हैं। वो पहले तेज आवाज में बात किया करती थीं।
 

विज्ञापन
Ranbir Kapoor said Alia bhatt made a lot of changes in herself after marriage she used to talk in loud voice
रणबीर कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @ranbir_kapoooor

विस्तार

रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'एनिमल' ने पिछले साल टिकट खिड़की पर धमाल मचा दिया था। तमाम आलोचनाओं के बावजूद फिल्म ने शानदार प्रदर्शन किया था। हालत ऐसी थी कि आलोचना और कमाई दोनों साथ में हो रही थी। रणबीर कपूर ने हाल ही में, अपने और अपनी पत्नी आलिया भट्ट के बारे में कुछ बातें साझा की है। 
विज्ञापन

Ranbir Kapoor said Alia bhatt made a lot of changes in herself after marriage she used to talk in loud voice
रणबीर कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @ranbir_kapoooor

रणबीर कपूर हाल ही में, निखिल कामथ के पॉडकास्ट में आए थे, जिसमें उन्होंने शादी के बाद पति-पत्नी में आए बदलावों को लेकर बात की। रणबीर ने कहा कि आलिया भट्ट उन्हें सहज महसूस कराने के लिए कुछ अलग किस्म की चीजें करती हैं। उन्होंने कहा कि आलिया ने इसके लिए खुद में कई तरह के बदलाव किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Ranbir Kapoor said Alia bhatt made a lot of changes in herself after marriage she used to talk in loud voice
रणबीर कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @ranbir_kapoooor

रणबीर ने बताया कि आलिया भट्ट ने शादी के बाद खुद में उनसे (रणबीर) भी ज्यादा बदलाव किए हैं। वो तेज आवाज में बोला करती थीं और उन्होंने इसे बदलने की खातिर काफी कोशिश की। रणबीर ने इसके लिए आलिया की तारीफ करते हुए प्रशंसा के स्वर में कहा कि जब आप जिंदगी में 30 साल तक एक तय ढंग से बोलते हुए आते हैं तो इसके बाद उसमें बदलाव करना आसान बात नहीं होती।  

J D Majethia Interview: बच्चे कितने भी बड़े हो जाएं, मां-बाप के लिए बच्चे हैं, जिम्मेदारी कभी खत्म नहीं होती

विज्ञापन

Ranbir Kapoor said Alia bhatt made a lot of changes in herself after marriage she used to talk in loud voice
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @ranbir_kapoooor

रणबीर कपूर ने अपने दिवंगत पिता और अभिनेता ऋषि कपूर को लेकर भी कुछ बातें बताई। रणबीर ने कहा कि उनके पिता जिस आवाज में बात करते थे, उससे उन्हें परेशानी होती थी। उन्होंने कहा कि जब वो बच्चे थे तो माता-पिता के बीच होने वाली बहसबाजी ने भी उन्हें काफी चोट पहुंचाई और उसमें भी खासकर उनके पिता की आवाज ने, जो काफी तेज आवाज में बात किया करते थे।

Jasmin Bhasin: आंख की चोट से उबरीं जैस्मिन भसीन, पोस्ट साझा कर प्रशंसकों और डॉक्टर का जताया आभार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed