{"_id":"66a62aa31f81dab4620cab1f","slug":"ranbir-kapoor-talks-about-her-daughter-raha-says-everything-has-changed-it-feels-like-i-was-reborn-2024-07-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ranbir Kapoor: बेटी के लिए रणबीर कपूर ने खुद को बदल डाला, बोले- राहा के जन्म से पहले मौत मुझे नहीं डराती थी","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Ranbir Kapoor: बेटी के लिए रणबीर कपूर ने खुद को बदल डाला, बोले- राहा के जन्म से पहले मौत मुझे नहीं डराती थी
Sun, 28 Jul 2024 05:07 PM IST
अनुपमा कुमारी
एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अनुपमा कुमारी
Updated Sun, 28 Jul 2024 05:07 PM IST
विज्ञापन
रणबीर कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम @aliaabhatt
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रणबीर कपूर एक शानदार अभिनेता होने के साथ-साथ बेहतरीन पति और पिता भी हैं। वे अक्सर अपनी बेटी राहा के साथ अपने अनोखे रिश्ते के बारे में बात करते नजर आते हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने राहा के जन्म के बाद अपने-आप में हुए बदलावों के बारे में जिक्र करते नजर आए। आइए जानते हैं रणबीर कपूर ने अपनी बिटिया के बारे में क्या कुछ कहा है--
रणबीर कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम @aliaabhatt
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट एक प्यारी सी बेटी के माता-पिता हैं। अपनी बिटिया के बारे में बातें करते हुए रणबीर कहते हैं, 'राहा के आ जाने से मेरी जिंदगी में सब कुछ बदल गया है। जब मैंने राहा को पहली बार अपनी गोद में लिया था वह पल मेरी जिंदगी का सबसे अनमोल पल था। मैं बता नहीं सकता हूं कि मैंने क्या महसूस किया'।
रणबीर कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम @aliaabhatt
रणबीर कपूर अपनी बात जारी रखते हुए हैं, 'सच कहूं तो मैं एक इंसान के तौर ओर काफी बदल गया हूं। राहा के जन्म से पहले मुझे मौत से नहीं डर लगता था। मैं सोचता था 70 साल के बाद मैं मर जाऊंगा, लेकिन अब मुझे लगता है यह तो काफी कम समय है। मैं उसके साथ और समय बिताना चाहता हूं'।
विज्ञापन
विज्ञापन
रणबीर कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम @aliaabhatt
रणबीर कपूर अपनी बेटी पर जान छिड़कते हैं। रणबीर कहते हैं, 'मैं राहा के जन्म के बाद सिगरेट पीना छोड़ दिया। मैं अपने-आप काफी बदलाव देखता हूं। मुझे ऐसा लगता है कि राहा के जन्म के बाद मेरा भी दूसरा जन्म हुआ है'।
विज्ञापन
रणबीर कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम @aliaabhatt
रणबीर कपूर आगे कहते हैं, 'कभी-कभी मैं पीछे मुड़कर देखता हूं तो लगता है कि मैंने पिछले 40 साल को जीया ही नहीं है। मैंने राहा के होने बाद जिंदगी को जीना शुरू किया है। वह मेरी जिंदगी का सबसे अहम हिस्सा है।