{"_id":"66aa1f828739e3c80d0d6828","slug":"ranbir-kapoor-talks-about-her-riddhima-kapoor-sahni-syas-i-missed-out-on-the-good-years-of-bonding-with-her-2024-07-31","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ranbir Kapoor: अपनी बहन रिद्धिमा से क्लोज नहीं रणबीर, बोले- वे पढ़ाई के लिए लंदन चली गई और मैं यहां अकेला...","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Ranbir Kapoor: अपनी बहन रिद्धिमा से क्लोज नहीं रणबीर, बोले- वे पढ़ाई के लिए लंदन चली गई और मैं यहां अकेला...
Wed, 31 Jul 2024 05:10 PM IST
अनुपमा कुमारी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अनुपमा कुमारी
Updated Wed, 31 Jul 2024 05:10 PM IST
विज्ञापन
रिद्धिमा कपूर रणवीर कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम @riddhimakapoorsahniofficial
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिद्धिमा कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम @riddhimakapoorsahniofficial
रणबीर कपूर से पॉडकास्ट के दौरान जब उनसे पूछा गया कि रिद्धिमा के साथ बड़ा होना कैसा रहा। इस सवाल के जवाब में वे कहते हैं, 'दीदी मुझसे दो साल बड़ी हैं। मैं उससे प्यार करता हूं, जब तक मैं सातवीं कक्षा में था तब तक हम एक ही रूम में रहते थे। मैं 13 साल का था और वे 15 साल की थी। हमारे बहुत झगड़े होते थे। वे मुझे मारती थी क्योंकि वह मुझसे बड़ी थी'।
रणबीर कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम @riddhimakapoorsahniofficial
रणबीर कपूर अपनी बात जारी रखते हुए कहते हैं, 'जब मैं उनसे साइज में बड़ा हो गया तब मैं उन्हें पीटने लगा था, लेकिन फिर वे अपनी आगे की पढ़ाई के लिए लंदन चली गईं। जब वे लौट कर आईं तब मैं न्यूयॉर्क चला गया। जब तक मैं अपनी पढाई खत्म करके वापस आया तब तक उनकी शादी हो गई थी। मैं उनके साथ ज्यादा समय नहीं बिता पाया और हमारा बॉन्ड जितना क्लोज होना चाहिए उतना नहीं हो पाया'।
विज्ञापन
विज्ञापन
रिद्धिमा कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम @riddhimakapoorsahniofficial
रणबीर कपूर ने खुद को एक अलग किस्म का इंसान बताते हैं। वे कहते हैं, 'मैं जल्दी किसी से अटैच नहीं हो पाता हूं, लेकिन राहा के जन्म के बाद मैं खुद को बदलने की कोशिश कर रहा हूं। मैं दीदी और जीजा जी दोनों को बहुत मानता हूं। वे अपनी दुनिया में खुश हैं और मैं उनकी खुशी में खुश हूं। मुझे लगता है अगर हम साथ रहते थे तो शायद हमारा रिश्ता कुछ और होता'।
विज्ञापन
रणबीर कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम @riddhimakapoorsahniofficial
रणबीर कपूर अपने माता-पिता के बारे में बातें करते हुए बोले, 'मैं अपनी मां से ज्यादा नजदीक महसूस करता हूं। शायद वे मुझसे खुलकर बात करती थीं ये एक वजह हो सकती हैं। मेरे पिता कभी भी खुलकर अपनी बातें नहीं कह पाए शायद इसलिए मैं उन्हें और बेहतर नहीं समझ पाया'।