फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Randeep Hooda said he does not want to compete with War 2 actor Hrithik Roshan and Shahid Kapoor

Randeep Hooda: ऋतिक और शाहिद से प्रतिस्पर्धा नहीं करना चाहते रणदीप, कहा- मैं जो कर सकता हूं,वो लोग नहीं..

Sun, 15 Sep 2024 11:03 AM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Sun, 15 Sep 2024 11:03 AM IST
सार

रणदीप हुड्डा अपने शानदार अभिनय के लिए जाने जाते हैं। हाल में ही उन्होंने कहा कि वो शाहिद या ऋतिक से साथ मुकाबला नहीं करना चाहते, उनका मानना है कि हर किसी के अंदर अपनी एक खास और अलग क्षमता होनी चाहिए। 

विज्ञापन
Randeep Hooda said he does not want to compete with War 2 actor Hrithik Roshan and Shahid Kapoor
रणदीप हुड्डा - फोटो : इंस्टाग्राम @randeephooda

विस्तार

रणदीप हुड्डा हिंदी फिल्मों के मशहूर अभिनेता हैं। उन्होंने कई फिल्मों में अपने शानदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीता है। उन्हें हाईवे और सरबजीत जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है। आखिरी बार वह पर्दे पर इस साल की शुरुआत में फिल्म स्वातंत्र्य वीर सावरकर में नजर आए थे। हाल में ही उन्होंने कहा कि वो ऋतिक रोशन, शाहिद कपूर, जैसे अभिनेताओं से मुकाबला नहीं करना चाहते, क्योंकि उनका मानना है कि वो कलाकार वो सब नहीं कर सकते, जो रणदीप कर सकते हैं। 

विज्ञापन


ऋतिक और शाहिद के साथ प्रतिस्पर्धा नहीं करना चाहते रणदीप 
शनिवार को इंडिया टुडे माइंड रॉक्स 2024 यूथ समिट के दौरान उन्होंने खुल कर कई विषयों पर बात की है। उन्होंने कहा वह डांस के बजाय मेथड एक्टिंग को पसंद करते हैं। अभिनेता ने साझा किया कि उन्हें ट्रांसफॉर्मेशनल एक्टिंग करना पसंद है, जहां किसी किरदार की सच्चाई जानने के लिए खुद को तैयार करना पड़ता है। फिल्मों में पुलिस की भूमिका निभाने का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने वर्दी पहनने वाले कार्डबोर्ड पुलिस वाले की भूमिका नहीं निभाई है। इस दौरान उन्होंने कहा कि वह ऋतिक रोशन, शाहिद कपूर और टाइगर श्रॉफ जैसे अभिनेताओं के साथ उनके डांस कौशल को लेकर प्रतिस्पर्धा नहीं करना चाहते हैं। अभिनेता ने कहा कि वे वह नहीं कर सकते, जो वे स्क्रीन पर करते हैं और वे उनकी तरह डांस नहीं सकते क्योंकि वे अच्छे डांसर नहीं हैं। 
विज्ञापन

SRK: जब दिलवाले देखने के बाद काजोल से परेशान हुए थे शाहरुख खान के छोटे बेटे अबराम, कहा था 'पापा टूट गए'
विज्ञापन
विज्ञापन

'अपने अंदर यूएसपी होना जरूरी'
अभिनेता ने कहा कि वह पुलिस वालों के किरदार को काफी सामान्य तरीके से निभाने में विश्वास रखते हैं। उन्होंने कहास,"वे इंसान हैं, जो पुलिस वाले हैं। यहीं पर आप अंतर पैदा करते हैं और क्योंकि मैं डांस में अच्छा नहीं था, इसलिए मैंने इसमें अच्छा होना चुना। फिर, ऋतिक, शाहिद और टाइगर के साथ प्रतिस्पर्धा क्यों करें, जब वो बहुत अच्छा डांस करते हैं। वो लोग वो सब नहीं कर सकते, जो मैं करता हूं। अपने अंदर एक यूएसपी ढूंढना जरूरी होता है। 
Bhool Bhulaiyaa 3: राजपाल यादव बोले- भूल भुलैया में जो भी हूं, विद्या की वजह से हूं, अभिनेत्री को बताई वजह
सिनेमा के माध्यम से उपदेश नहीं दे सकते- रणदीप
इस दौरान उन्होंने बॉलीवुड में अपने सफर को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा कि वे अपने करियर में सार्थक और मनोरंजक फिल्मों का हिस्सा रहे हैं। रणदीप ने आगे कहा कि फिल्म निर्माता सिनेमा के माध्यम से दर्शकों को उपदेश नहीं दे सकते, क्योंकि कोई भी व्याख्यान सुनना पसंद नहीं करता। अभिनेता ने कहा कि फिल्में मनोरंजन के माध्यम से दर्शकों को जानकारियां दे सकती हैं। बताते चलें कि रणदीप ने साल 2001 में मीरा नायर की मॉनसून वेडिंग से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। 

Raveena Tandon:  रवीना की माफी वाली पोस्ट पर आई लंदन से प्रशंसक की प्रतिक्रिया, बोला- माफी मांगना जरूरी नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed