फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Rani Mukherjee speak how she falls in love with aditya chopra

Rani Mukerji: इस तरह आदित्य चोपड़ा के प्यार में पड़ी थीं रानी मुखर्जी, इन आदतों पर हुईं थीं फिदा

Fri, 21 Mar 2025 09:17 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Fri, 21 Mar 2025 09:17 AM IST
सार

Rani Mukerji: रानी मुखर्जी न अपने आदित्य चोपड़ा के बारे में खुलकर बात की है। उन्होंने बताया कि उन्हें आदित्य चोपड़ा में क्या अच्छा लगा। उन्होंने कई अफवाहों पर भी चुप्पी तोड़ी है।

विज्ञापन
Rani Mukherjee speak how she falls in love with aditya chopra
आदित्य चोपड़ा-रानी मुखर्जी - फोटो : एक्स

विस्तार

रानी मुखर्जी ने साल 1996 में आई फिल्म 'बियेर फूल' फिल्म से अपने करियर की शुरूआत की थी। इसी साल उन्होंने 'राजा की आएगी बारात' फिल्म में काम किया। इस फिल्म से आदित्य चोपड़ा बुहत प्रभावित हुए। उन्होंने ही उनका नाम करण जौहर की फिल्म 'कुछ कुछ होता है' के लिए दिया था। फिल्म में रानी मुखर्जी ने टीना का किरदार अदा किया था। इसके बाद रानी आदित्य चोपड़ा की दोस्त बन गईं।

विज्ञापन

शादी से पहले रानी के साथ आदित्य ने की ये फिल्में
दोस्ती के बावजूद, चोपड़ा ने 2002 की फिल्म 'मुझसे दोस्ती करोगे' तक उन्हें कभी कास्ट नहीं किया। इस फिल्म में करीना कपूर और ऋतिक रोशन थे। इस वक्त तक आदित्य चोपड़ा अपनी पत्नी पायल खन्ना के साथ रह रहे थे। वह उनकी बचपन की दोस्त थीं। रानी और आदित्य चोपड़ा व्यवसायिक तरीके से फिल्म 'साथिया', 'हम तुम', 'वीर जारा' और 'लागा चुनरी में दाग' से जुड़े। हालांकि दिल बोले हड़िप्पा के बाद उनका मिलना जुलना काफी हद तक बंद हो गया। इसी साल आदित्य चोपड़ा ने अपनी पत्नी को तलाक दे दिया।
Illegal Betting App: सट्टेबाजी एप मामले में विजय देवरकोंडा और प्रकाश राज ने दी सफाई, जानिए आरोपों पर क्या कहा?

विज्ञापन
विज्ञापन

Rani Mukherjee speak how she falls in love with aditya chopra
रानी मुखर्जी फिर से शिवानी शिवाजी रॉय के रूप में नजर आएंगी - फोटो : सोशल मीडिया

आदित्य ने रानी के साथ रिश्ते से किया था इंकार
लोगों ने कयास लगाए कि आदित्य चोपड़ा ने पायल खन्ना को रानी मुखर्जी की वजह से तलाक दिया। हालांकि रानी ने इस बात से इंकार किया कि उन दोनों का कोई जुड़ाव है। साल 2011 में एक इंटरव्यू में आदित्य चोपड़ा ने बताया 'वह एक दोस्त हैं। वह एक ऐसी शख्स हैं जिसके साथ उन्होंने काम किया है। मेरे मन में उनके प्रति बहुत सम्मान है। हम रोमांटिक तरीके से नहीं जुड़े हैं।' 
Tamannaah Bhatia: विजय वर्मा से ब्रेकअप की अफवाहों के बीच सफेद पहनावे में दिखीं तमन्ना, खुद को किया मोटिवेट

विज्ञापन

Rani Mukherjee speak how she falls in love with aditya chopra
आदित्य चोपड़ा - फोटो : एक्स

पहली बार आदित्य चोपड़ा से मिली थीं रानी
आदित्य के तलाक के तीन साल बाद साल 2014 में रानी मुखर्जी ने आदित्य चोपड़ा से शादी कर ली। कई लोगों ने उन्हें 'घर तोड़ने वाली' कहा। एक इंटरव्यू में खुद का बचाव करते हुए कहा 'मैंने उनसे तभी मिलना शुरू किया जब वे तलाक से बाहर आ चुके थे। मैंने उनसे तब मिलना शुरू किया जब मैं उनके साथ काम नहीं कर रही थी।' शादी के बाद रानी मुखर्जी अक्सर अपने पति के बारे में बात करती थीं। रानी के मुताबिक वह पहली बार अपने पति से करण जौहर के जरिए मिली थीं। हालांकि आदित्य चोपड़ा ने उन्हें पहली बार उनकी फिल्म 'राजा की आएगी बारात' के बाद रेस्टोरेंट में देखा था। 

रानी मुखर्जी ने की थी आदित्य की तारीफ
आदित्य चोपड़ा के साथ रिश्ते में आने पर रानी गलता इंडिया को बताया 'मुझे लगता है कि वह असल में एक अच्छे इंसान हैं, खासकर मेरे लिए। यही सबसे बड़ी बात थी। मैं अपने माता-पिता के साथ एक घर में पली-बढ़ी। मैंने उनके जैसे लोगों को अहमियत दी। मेरी जिंदगी में अच्छे लोगों का होना बहुत जरूरी है। हमें लोगों का सम्मान करना चाहिए। यह मेरे लिए बहुत अहम है। मैंने आदित्य में जो देखा वह यह है कि वह एक बहुत ही दयालु इंसान, एक अच्छे इंसान और अपनी टीम के लिए एक बेहतरीन नेता थे।'
 

यश राज फिल्म्स के लिए किया काम

रानी और आदित्य ने साल 2015 में एक बेटी का स्वागत किया। शादी के बाद रानी बहुत कम फिल्मों में नजर आईं। वह ज्यादातर यश राज फिल्म्स के बैनर तले बनने वाली फिल्मों में नजर आईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed