{"_id":"665bf4545ca52848bb072680","slug":"ranveer-singh-and-prashanth-varma-film-rakshas-producer-mythri-movies-makers-lost-crores-of-money-2024-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rakshas: फिल्म बनी नहीं नुकसान पहले हो गया, ‘राक्षस' निर्माताओं के डूब गए पैसे, जानिए परदे के पीछे की कहानी","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Rakshas: फिल्म बनी नहीं नुकसान पहले हो गया, ‘राक्षस' निर्माताओं के डूब गए पैसे, जानिए परदे के पीछे की कहानी
Sun, 02 Jun 2024 09:56 AM IST
विशाल वर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विशाल वर्मा
Updated Sun, 02 Jun 2024 09:56 AM IST
सार
बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह और दक्षिण भारतीय निर्देशक प्रशांत वर्मा की फिल्म ‘राक्षस' ठंडे बस्ते में चली गई है । इस फिल्म के बनने से पहले ही निर्माताओं को नुकसान झेलना पड़ा है।
विज्ञापन
रणवीर सिंह
- फोटो : इंस्टाग्राम @ranveersingh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इस बात की जब घोषणा हुई थी कि बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह और दक्षिण भारतीय निर्देशक प्रशांत वर्मा साथ मिलकर एक फिल्म पर काम करेंगे तो दर्शकों का उत्साह सातवें आसमान पर पहुंच गया था। हालांकि, बाद में जब खबर आई कि फिल्म ठंडे बस्ते में चली गई है तो सारा उत्साह अर्श से फर्श पर आ गया। इस फिल्म का नाम ‘राक्षस’ बताया जा रहा था। अब इस फिल्म से जुड़ी एक और बड़ी खबर सामने आई है।
विज्ञापन
Box Office Collection: धीमी हुई 'मिस्टर एंड मिसेज माही' की रफ्तार, औंधे मुंह गिरी 'सावि', जानें अन्य का हाल
विज्ञापन
फिल्म निर्माताओं को हुआ नुकसान
‘राक्षस' को लेकर जब फिल्म का निर्देशन करने वाले प्रशांत वर्मा और अभिनेता रणवीर सिंह ने कहा कि इस फिल्म को बनाने का ये सही समय नहीं है तो तमाम चर्चाओं का गरम बाजार ठंडा पड़ गया। दर्शकों को लगेगा कि फिल्म की घोषणा हुई और उसी के साथ बंद भी हो गई, लेकिन कहानी केवल इतनी ही नहीं है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म निर्माताओं को नुकसान भी झेलना पड़ा है।
विज्ञापन
Nitish Bharadwaj: एक नक्षत्र में पैदा हुए थे नीतीश और श्रीकृष्ण, बीजेपी और सुशांत सिंह राजपूत से भी है कनेक्शन
पानी में डूबे लगभग एक करोड़ रुपये
‘राक्षस’ के लिए एक खास सेट बनाया गया था, जिस पर एक टेस्ट शूट भी किया गया था। फिल्म की घोषणा के लिए जो वीडियो शूट होना था, उसके लिए कई लोगों को काम पर रखा गया था, लेकिन इसमें लगाए गए पैसे पर पानी फिर गया। इस फिल्म का निर्माण मैत्री मूवी मेकर्स द्वारा किया जा रहा था। रिपोर्ट्स की मानें तो निर्माताओं को लगभग एक करोड़ रुपये का नुकसान उठाना पड़ा है।
Mouni Roy: मौनी रॉय ने फिर कराई प्लास्टिक सर्जरी! 'जालिमा' गाने में बदला लुक, नहीं पहचान पाए फैंस, हुईं ट्रोल
300 करोड़ था फिल्म का बजट
मालूम हो कि रणवीर सिंह और प्रशांत वर्मा की इस फिल्म को पहले ‘ब्रह्मराक्षस’ नाम से बनाए जाने की चर्चा की थी। फिल्म का बजट 300 करोड़ रुपये बताया जा रहा था। बता दें कि प्रशांत वर्मा की पिछली फिल्म 'हनु-मान' ने बॉक्स ऑफिस पर तगड़ा कारोबार किया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी। प्रशांत जल्द ही फिल्म का दूसरा भाग भी लेकर आएंगे।
Raj Kapoor: हिंदी सिनेमा के ‘प्रेम रोगी’ थे राज कपूर, प्रेमिका की याद में खुद को सिगरेट से जलाते थे ‘शोमैन’