‘नजर और सब्र’, ‘धुरंधर’ की सफलता पर रणवीर सिंह ने पहली बार दी प्रतिक्रिया; फिल्म से जुड़ा डायलॉग किया साझा
Ranveer Singh On Dhurandhar: ‘धुरंधर’ की सफलता से फिल्म की पूरी कास्ट और निर्देशक आदित्य धर सातवें आसमान पर हैं। अब अभिनेता रणवीर सिंह ने भी पहली बार फिल्म की सफलता पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा…
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रणवीर सिंह स्टारर ‘धुरंधर’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है। 10 दिनों में ही फिल्म 350 करोड़ से भी अधिक की कमाई कर चुकी है। इस सफलता से फिल्म की कास्ट काफी खुश है। अब अभिनेता रणवीर सिंह ने भी फिल्म की सफलता पर पहली बार प्रतिक्रिया दी है। जानिए एक्टर ने क्या कहा…
रणवीर ने साझा की स्टोरी
अभिनेता रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर सोमवार को एक स्टोरी साझा की है। इस स्टोरी में उन्होंने ‘धुरंधर’ को मिल रही शानदार प्रतिक्रिया पर अपना रिएक्शन दिया है। उन्होंने अपनी स्टोरी में फिल्म से जुड़ा एक डायलॉग ही साझा किया है, जो मौजूदा वक्त में रणवीर की परिस्थिति से भी मिलती है। रणवीर ने अपनी स्टोरी पर लिखा, ‘किस्मत की एक बहुत खूबसूरत आदत है कि वो वक्त आने पर बदलती है। लेकिन फिलहाल नजर और सब्र…।’
‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। मेकर्स के मुताबिक, फिल्म ने दस दिनों में ही 364.60 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म न सिर्फ भारत में बल्कि वर्ल्डवाइड कलेक्शन में भी लगातार रिकॉर्डतोड़ कमाई कर रही है। मेकर्स की मानें तो ‘धुरंधर’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 10 दिनों में 552.70 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है। फिल्म ने अपने दूसरे रविवार को रिकॉर्ड 58.20 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया।
आदित्य धर ने किया है निर्देशन
‘धुरंधर’ का निर्देशन आदित्य धर ने किया है। फिल्म देश में घटी सच्ची घटनाओं से प्रेरित है। फिल्म में कंधार हाईजैक, संसद हमला और 26/11 आतंकी हमले जैसी देश में घटित घटनाओं को दिखाया गया है। इस स्पाई-थ्रिलर फिल्म में रणवीर सिंह के साथ अक्षय खन्ना, आर माधवन, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन और राकेश बेदी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आए हैं। फिल्म का दूसरा पार्ट 19 मार्च 2026 को रिलीज होगा।