फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Ranveer Singh is gaining weight for a new project writer Shobhaa De claims in her instagram post

Ranveer Singh: नई फिल्म के लिए रणवीर सिंह को बढ़ाना पड़ रहा है 15 किलो वजन? ले रहे हैं यह डाइट

Sat, 15 Jun 2024 04:53 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Sat, 15 Jun 2024 04:53 PM IST
सार

लेखिका शोभा डे ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में दावा किया है कि बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह अपने आगामी प्रोजेक्ट के लिए अपना वजन बढ़ा रहे हैं। हालांकि, वह किस प्रोजेक्ट की बात कर रही हैं यह स्पष्ट नहीं है। वहीं, रणवीर की ओर से भी कोई आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

विज्ञापन
Ranveer Singh is gaining weight for a new project writer Shobhaa De claims in her instagram post
रणवीर सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह अपने आगामी प्रोजेक्ट को लेकर तैयारी में जुटे हैं और अभिनेता अपने शारीरिक बदलाव पर काम कर रहे हैं। इस बात का दावा लेखिका शोभा डे ने अपने एक इंस्टाग्राम पोस्ट में किया है। उन्होंने रणवीर के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि वह अपने आगामी प्रोजेक्ट के लिए वजन बढ़ा रहे हैं। हालांकि, अभी भी लोगों को रणवीर के आधिकारिक घोषणा का इंतजार है।
विज्ञापन


शोभा के साथ दिखे रणवीर
लेखिका शोभा डे ने रणवीर सिंह से एक कैफे में मिलने के बाद कुछ तस्वीरें साझा की। उन्होंने रणवीर के साथ कुछ सेल्फी भी साझा की है। एक तस्वीर में रणवीर शोभा और उनके दोस्त के साथ मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। एक अन्य तस्वीर में रणवीर फ्रेंच फ्राइज की एक प्लेट लिए दिख रहे हैं।
विज्ञापन

'गदर' को हुए 23 साल, खूब गूंजी थी तारा सिंह की दहाड़, बने थे रिकॉर्ड
विज्ञापन
विज्ञापन

 
आगामी फिल्म का किया दावा
तस्वीरें साझा करते हुए शोभा ने लिखा, ‘अलीबाग के हमारे पसंदीदा कैफे में चौंकाने वाली मुलाकात, सेल्फी किंग रणवीर सिंह पिता बनने से पहले बहुत जरूरी समय बिता रहे हैं और अपनी अगली फिल्म शुरू करने जा रहे हैं।’

View this post on Instagram

A post shared by Shobhaa De (@shobhaade)


12 किलो वजन बढ़ा रहे हैं रणवीर!
शोभा ने आगे लिखा, ‘लेकिन उन्होंने कहा कि वो कार्ब्स पर ध्यान दे रहे हैं। उन्हें अपने नए प्रोजेक्ट के लिए 15 किलो वजन बढ़ाने की जरूरत है। हमेशा की तरह आकर्षक, सहज और हमेशा विनम्र। अलीबाग में उनसे मिलकर बहुत खुशी हुई।’ हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि वे किस प्रोजेक्ट की बात कर रही हैं।
 
रणवीर सिंह का वर्क फ्रंट
रणवीर सिंह के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह आखिरी बार आलिया भट्ट के साथ ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में नजर आए थे। फिल्म का निर्देशन करण जौहर ने किया था। फिल्म की कहानी दोनों किरदारों रॉकी और रानी के चारों ओर घूमती है, जो अलग-अलग जगह से ताल्लुक रखते हैं। उनकी आगामी फिल्मों की बात करें तो वह अजय देवगन और अक्षय कुमार के साथ सिंघम अगेन में नजर आएंगे। 
Bollywood Celebs: हॉलीवुड फिल्मों का ऑफर ठुकरा चुके हैं ये कलाकार, दो ने जीता था ऑस्कर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed