{"_id":"693f02d87fd4ca242903da84","slug":"ranveer-singh-sara-arjun-20-year-age-gap-was-required-in-dhurandhar-says-mukesh-chhabra-2025-12-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'धुरंधर' में रणवीर के अपोजिट इसलिए 20 साल छोटी सारा को किया कास्ट, कास्टिंग डायरेक्टर ने खोला राज","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
'धुरंधर' में रणवीर के अपोजिट इसलिए 20 साल छोटी सारा को किया कास्ट, कास्टिंग डायरेक्टर ने खोला राज
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Mon, 15 Dec 2025 12:03 AM IST
सार
Sara Arjun Ranveer Singh Age Gap: फिल्म 'धुरंधर' में रणवीर सिंह ने अपनी उम्र से 20 साल छोटी अभिनेत्री सारा अर्जुन के साथ रोमांस किया है। उम्र के अंतराल पर कास्टिंग डायरेक्टर ने अपनी बात रखी है।
विज्ञापन
सारा अर्जुन, रणवीर सिंह
- फोटो : इंस्टाग्राम @saraarjunn
विज्ञापन
विस्तार
आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म 'धुरंधर' 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म में कलाकारों के शानदार परफॉर्मेंस की तारीफ हो रही है। इसमें रणवीर सिंह ने अपनी उम्र से 20 साल छोटी अभिनेत्री सारा अर्जुन के साथ रोमांस किया है। जब से फिल्म का टीजर रिलीज हुआ है, तब से दोनों की उम्र को लेकर सोशल मीडिया पर बात हो रही है। अब फिल्म के कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने दोनों के उम्र के अंतर पर बात की है।
Trending Videos
उम्र के अंतर पर मुकेश छाबड़ा ने की बात
फ्री प्रेस जर्नल के साथ बातचीत में मुकेश छाबड़ा ने रणवीर सिंह और सारा अर्जुन के बीच उम्र के अंतर पर अपनी बात रखी है। उन्होंने कहा कि उम्र के अंतर के सवाल का जवाब अगले साल रिलीज हो रही 'धुरंधर 2' में मिल जाएगा। उन्होंने कहा कि उम्र का अंतर फिल्म की कहानी के हिसाब से था।

'धुरंधर' देख कर खौला तमिल एक्टर आदिवी शेष का खून! आदित्य धर ने पोस्ट पर किया रिप्लाई
विज्ञापन
विज्ञापन
सारा अर्जुन, रणवीर सिंह
- फोटो : इंस्टाग्राम @saraarjunn
उम्र का अंतर फिल्म की जरूरत थी
मुकेश छाबड़ा ने कहा 'मुझे पता था। कहानी यह है कि वह उसे फंसाने की कोशिश कर रहा है। इसलिए हमें पता था कि हमें एक 20 से 21 साल की लड़की चाहिए। फिल्म का जब दूसरा पार्ट रिलीज होगा तो उम्र के अंतर पर सवाल करने वालों को जवाब मिल जाएगा। ऐसा नहीं है कि हमारे पास 26-27 साल की उम्र के अच्छे कलाकार नहीं है। लेकिन यह फिल्म की जरूरत थी। आप हर चीज लोगों को नहीं समझा सकते। जब मुझे उम्र के अंतर के बारे में पता चला तो मैं भी हंस रहा था। फिल्म के हिसाब से यह बिल्कुल सही है।'

फिल्म में हैं ये कलाकार
फिल्म 'धुरंधर' में रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में हैं। उनके साथ सारा अर्जुन, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, अक्षय खन्ना और आर. माधवन हैं। निर्माताओं ने पुष्टि की है कि इसका सीक्वल, 'धुरंधर 2', 19 मार्च, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगा।