सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Rashmika Mandanna Represents India In Tokyo Anime Awards Shares Photos Of Event

एनीमे अवॉर्ड्स टोक्यो में शामिल हुईं रश्मिका मंदाना, इंटरनेशनल मंच पर भारत को किया रिप्रेजेंट; देखें तस्वीरें

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Wed, 27 May 2026 09:28 PM IST
विज्ञापन
सार

Rashmika Mandanna: साउथ और बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना एक बार फिर इंटरनेशनल मंच पर भारत को रिप्रेजेंट किया है। जानिए क्या है पूरा मामला।

Rashmika Mandanna Represents India In Tokyo Anime Awards Shares Photos Of Event
रश्मिका मंदाना - फोटो : इंस्टाग्राम @rashmika_mandanna
विज्ञापन

विस्तार

फिल्मों में अपनी शानदार एक्टिंग से बॉलीवुड और साउथ में अपना नाम कमाने वाली एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने अब इंटरनेशनल लेवल पर एक बार फिर इंडिया को प्रस्तुत किया है। उन्होंने इस खास मौके की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। 

ग्लोबल एनीमे अवॉर्ड्स में हुईं शामिल 
रश्मिका मंदाना ने इंटरनेशनल लेवल पर इंडिया को रिप्रेजेंट किया है। वह टोक्यो में ग्लोबल एनीमे अवॉर्ड्स में बतौर प्रेजेंटर शामिल हुईं। यह पल उनके लिए काफी खास रहा। खास बात यह है कि रश्मिका इससे पहले भी 2024 में इस अवॉर्ड शो का हिस्सा रह चुकी हैं और उस समय वह ऐसा करने वाली पहली भारतीय प्रेजेंटर बनी थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रश्मिका ने जाहिर की खुशी 
रश्मिका ने इस प्रोग्राम की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर कीं। वे ब्लैक गाउन में काफी सुंदर नजर आईं। साथ ही उन्होंने समारोह को लेकर खास कैप्शन भी लिखा। 

विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Rashmika Mandanna (@rashmika_mandanna)

एनीमे लवर्स को साथ लाने वाला प्लेटफॉर्म
बता दें कि एनीमे अवॉर्ड्स दुनियाभर के कलाकारों, क्रिएटर्स और एनीमे लवर्स को एक साथ लाने वाला बड़ा प्लेटफॉर्म है, जहां बेहतरीन काम को सम्मानित किया जाता है। रश्मिका का एनीमे और जापान से खास कनेक्शन भी रहा है। 2024 में पहली बार जापान जाने का उनका सपना पूरा हुआ था और तब उन्होंने इस अनुभव को अपने करियर के सबसे खास पलों में से एक बताया था। 

ये भी पढ़ें- Karuppu Vs Drishyam 3 Collection: 'करुप्पु' की गिरी कमाई, 'दृश्यम 3' का जलवा बरकरार; जानें बुधवार का कलेक्शन

Rashmika Mandanna Represents India In Tokyo Anime Awards Shares Photos Of Event
कॉकटेल 2 - फोटो : सोशल मीडिया
वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट की बात करें तो रश्मिका ‘रणबाली’ और ‘कॉकटेल 2’ में नजर आएंगी। ‘कॉकटेल 2’ फिल्म 19 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में उनके साथ शाहिद कपूर और कृति सेनन लीड रोल में होंगी। वहीं, रणबाली 11 सितंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इसमें रश्मिका अपने पति विजय देवरकोंडा के साथ नजर आएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed