‘मनी फॉलोज माई ब्रदर’ लाइन वायरल होने पर रवि किशन ने दिया रिएक्शन; वीडियो रीपोस्ट कर कही ये बात
Ravi Kishan: एक्टर और राजनेता रवि किशन इन दिनों सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। हाल ही में उनकी एक लाइन काफी वायरल हुई थी, जिसमें वह कहते हैं- 'मनी फॉलोज माई ब्रदर।' अब इस वायरल रील पर रवि किशन ने रिएक्शन दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अगर आपने अभी तक रवि किशन के मीम्स इंटरनेट पर नहीं देखे हैं, तो सच में आप बहुत कुछ मिस कर रहे हैं। एक्टर और सांसद रवि किशन ने जैसे सबको बता दिया है कि पैसा कैसे कमाया जाता है- उसके पीछे भागे बिना। उनका फॉर्मूला बिल्कुल सिंपल है- पहले पहचान बनाओ, पैसा अपने आप पीछे आएगा।
मनी फॉलोज माई ब्रदर
दरअसल, ये लाइन उन्होंने हाल ही में राज शमानी के साथ एक पॉडकास्ट में कही थी, जो अब इंटरनेट पर जबरदस्त वायरल हो चुकी है। बातचीत के दौरान राज शमानी ने उनसे पूछा कि वो क्या ज्यादा चाहते हैं- पहचान या पैसा? इस पर रवि किशन ने तुरंत जवाब दिया, ‘पहचान...मनी फॉलोज माई ब्रदर।’
बस फिर क्या था, यही लाइन ट्रेंड बन गई और हर जगह मीम्स बनने लगे।
रवि किशन ने दिया रिएक्शन
रवि किशन जिस पार्टी से जुड़े हैं, भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने भी इस क्लिप को अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर शेयर किया, खासकर जेन जी को ध्यान में रखते हुए। रवि किशन ने इसे रीपोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘अच्छी पहचान पैसे से ज्यादा कीमती होती है- पब्लिलियस सिरस। पहचान और पैसा आपस में जुड़े होते हैं, लेकिन असली मायने में पहचान ही सबसे ऊपर होती है।’
A good reputation is more valuable than
— Ravi Kishan (@ravikishann) August 8, 2026
money.
- PUBLILIUS SYRUS.
Reputation & money are linked - & the argument is that reputation is king. https://t.co/9QRflXRLBO
सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं रवि किशन
हाल ही में एक मीडिया इंटरैक्शन के दौरान रवि किशन ने इस बारे में भी बात की कि वो बार-बार वायरल क्यों हो जाते हैं। अपनी फिल्म ‘मां बहन’ के प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा, ‘मैं कसम खाकर कहता हूं, मुझे नहीं पता मैं हर बार वायरल कैसे हो जाता हूं।’
फिलहाल, रवि किशन सोशल मीडिया पर पूरी तरह छाए हुए हैं। उनके पुराने डांस वीडियो हों, स्टेज पर गाने गाते हुए क्लिप्स हों या इंटरव्यू के छोटे-छोटे हिस्से- हर चीज तेजी से वायरल हो रही है।
वर्क फ्रंट की बात करें तो रवि किशन इन दिनों काफी बिजी हैं। उनकी हालिया रिलीज ‘आर्यभट्ट का जीरो’ में हिमांश कोहली, शिल्पा शिंदे और सोनाली ए सजनानी भी नजर आए हैं। वहीं, वो जल्द ही ‘खोसला का घोसला 2’ में दिखाई देंगे, जो 2006 की हिट फिल्म का सीक्वल है।
ये भी पढ़ें- ‘चौथी शादी कब करेंगे?’ KBC 18 में हुई आमिर खान की एंट्री, रिलीज हुए प्रोमो पर यूजर्स ने किया एक्टर को ट्रोल