सब्सक्राइब करें

Ved Teaser: रितेश देशमुख की 'वेड' का टीजर जारी, इस दिन रिलीज होगी फिल्म

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Thu, 24 Nov 2022 09:18 PM IST
विज्ञापन
Ritesh Deshmukh first directorial film Ved teaser out know About release date
वेड - फोटो : Instagram

अभिनेता रितेश देशमुख इन दिनों 'वेड' को लेकर चर्चा में हैं। आज उनकी इस फिल्म का टीचर जारी हो गया है। बता दें कि रितेश ने 'वेड' का टीजर अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया है। इस टीजर में रितेश देशमुख अलग लुक में नजर आ रहे हैं। दिलचस्प बात यह है कि इस फिल्म में रितेश अपने अभिनय का जलवा बिखेरने के साथ-साथ इसका निर्देशन भी कर रहे हैं। फिल्म 'वेड' में मुख्य अभिनेत्री का किरदार जेनेलिया डिसूजा निभाने वाली हैं। इस फिल्म के जरिए अभिनेत्री जेनेलिया डिसूजा मराठी फिल्मों में डेब्यू करने जा रही हैं। 


Filmy Wrap: कमल हासन की बिगड़ी तबीयत और रिलीज हुआ कार्तिक की फ्रेडी का खतरनाक टीजर, पढ़ें मनोरंजन की 10 खबर

Trending Videos
Ritesh Deshmukh first directorial film Ved teaser out know About release date
वेड - फोटो : Instagram

इस दिन रिलीज होगी 'वेड'

यह फिल्म 30 दिसंबर 2022 को रिलीज होगी। गौरतलब है कि दिवाली के मौके पर रितेश देशमुख ने अपनी फिल्म 'वेड' के बारे में जानकारी दी थी। साथ ही, उन्होंने फिल्म का फर्स्ट लुक भी शेयर किया था। रितेश देशमुख ने सोशल मीडिया पर फिल्म 'वेड' की शूटिंग की कुछ तस्वीरें भी साझा की थीं। 
Akshay Kumar: सेना पर ऋचा चड्ढा के बयान पर अक्षय कुमार ने दी प्रतिक्रिया, बोले- 'यह देखकर आहत हूं'

विज्ञापन
विज्ञापन
Ritesh Deshmukh first directorial film Ved teaser out know About release date
रितेश देशमुख-जेनेलिया डिसूजा - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म की कहानी 

इस फिल्म की कहानी अधूरे प्यार के इर्द गिर्द घूमती है। इस फिल्म के टीजर में रितेश देशमुख बता रहे हैं कि प्यार मिलने पर खुशी होती है, लेकिन प्यार अधूरा रह जाने पर केवल अकेलापन मिलता है। टीजर रिलीज होने के बाद फैंस काफी उत्साहित हैं। फिल्म में जेनेलिया डिसूजा सिंपल लुक में नजर आ रही हैं। रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा 10 साल बाद एक साथ बड़े पर्दे पर नजर आएंगे।

View this post on Instagram

A post shared by Riteish Deshmukh (@riteishd)

Ritesh Deshmukh first directorial film Ved teaser out know About release date
जेनेलिया डिसूजा - फोटो : सोशल मीडिया

जेनेलिया ने साझा की खुशी

फिल्म की घोषणा करते हुए अभिनेत्री जेनेलिया डिसूजा ने अपनी खुशी जाहिर की है। उन्होंने ट्वीट किया, 'मैं महाराष्ट्र में पैदा हुई थी। एक्टिंग शुरू करने के बाद मैंने हिंदी, तमिल, तेलुगू अलग-अलग भाषाओं की फिल्मों में काम किया। मुझे वहां के दर्शकों ने खूब प्यार दिया। अब मैं अपनी मराठी फिल्म से डेब्यू कर रही हूं, जिसका निर्देशन रितेश कर रहे हैं। मराठी फिल्म में काम करते हुए मुझे ऐसा लग रहा है कि मैं पूरा चक्कर लगा चुकी हूं।'
Photos Of The Day: शिमरी ड्रेस में परी लगीं रुबीना और साड़ी में मानुषी ने लगाई आग, पढ़ें सेलेब्रिटी अपडेट

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed