फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Ronit roy reveals that kareena kapoor was also attacked after saif ali khan stabbing incident

Saif Ali Khan: सैफ पर हमले के बाद करीना कपूर की कार पर भी हुआ था अटैक, रोनित रॉय ने किया चौंकाने वाला खुलासा

Sat, 12 Jul 2025 12:23 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Sat, 12 Jul 2025 12:23 PM IST
सार

Kareena Kapoor Was Attacked: हाल ही में अभिनेता रोनित रॉय ने खुलासा किया कि सैफ अली खान पर चाकू से हमला होने के बाद करीना कपूर खान पर भी अटैक हुआ था। आइए जानते हैं पूरी बात। 

विज्ञापन
Ronit roy reveals that kareena kapoor was also attacked after saif ali khan stabbing incident
सैफ अली खान, रोनित रॉय और करीना कपूर खान - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

टीवी और फिल्मों की दुनिया के मशहूर अभिनेता रोनित रॉय ने एक हैरान कर देने वाली जानकारी साझा की है। अभिनेता ने बताया कि एक्टर सैफ अली खान पर चाकू से हमला होने के बाद करीना कपूर खान की गाड़ी पर भी हमला किया गया था, जिसने अभिनेत्री को बहुत डरा दिया था। हालांकि, एक्ट्रेस से जुड़ी यह घटना गंभीर नहीं थी, लेकिन इसने उन्हें झकझोर कर रख दिया था। चलिए जानते हैं अभिनेता रोनित रॉय ने क्या बताया। 

विज्ञापन


करीना कपूर की कार पर हुआ था हमला
अभिनेता रोनित रॉय हिंदी रश के साथ एक इंटरव्यू में शामिल हए। बातचीत के दौरान एक्टर ने बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर हुए हमले का जिक्र किया। उन्होंने बताया, 'सैफ अली खान को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद, जब करीना कपूर घर लौट रही थी। तो उसी दौरान करीना की कार को धक्का दिया गया, जिस कारण वह घबरा गई थीं फिर उन्होंने मुझसे सैफ को घर ले जाने के लिए कहा।'
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Varun Dhawan: भरी-महफिल में वरुण धवन के साथ हुआ कुछ ऐसा कि लोग हुए हैरान, बोले- ‘बेचारे का चश्मा छीन लिया’
विज्ञापन
विज्ञापन


मीडिया वाले भी थे तैनात
आगे बातचीत में रोनित रॉय ने बताया कि करीना कपूर के साथ हुई उस घटना के दौरान मीडिया भी आसपास थी और लोग बहुत करीब आ गए थे। अभिनेत्री के कहने के बाद रोनित रॉय, सैफ अली खान को घर लेकर गए। हालांकि, उन्होंने बताया कि जब वह घर पहुंचे, तो सुरक्षा पहले से ही तैनात थी और उन्हें पुलिस बल का भी पूरा समर्थन मिला।

कब हुआ था सैफ अली खान पर हमला?
16 जनवरी 2025 को एक हमलावर सैफ अली खान के बांद्रा स्थित घर में घुस आया था। फिर जब अभिनेता अपने छोटे बेटे जेह को उस घुसपैठिए से बचाने की कोशिश कर रहे थे, तो हमलावर ने एक्टर पर चाकू से वार कर दिया था, जिससे अभिनेता घायल हो गए थे। हालांकि, बाद में पुलिस ने घुसपैठिए को पकड़ लिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed