फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Saif ali khan and sharmila tagore next guest of Koffee With Karan 8 new promo released know what is inside

KWK 8: नए एपिसोड में मां शर्मिला टैगोर संंग दिखेंगे छोटे नवाब, प्रोमो में सैफ के शर्मनाक किस्सों का खुलासा

Mon, 25 Dec 2023 01:47 PM IST
शुभम शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभम शर्मा Updated Mon, 25 Dec 2023 01:47 PM IST
सार

करण जौहर के चर्चित टॉक शो 'कॉफी विद करण' के नए एपिसोड में छोटे नवाब सैफ अली खान और शर्मिला टैगोर कई दिलचस्प कहानियां साझा करते हुए दिख रहे हैं।

विज्ञापन
Saif ali khan and sharmila tagore next guest of Koffee With Karan 8 new promo released know what is inside
कॉफी विद करण 8 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

करण जौहर के चर्चित टॉक शो 'कॉफी विद करण' सीजन 8 का नया प्रोमो रिलीज कर दिया गया है। शो के अगले एपिसोड में छोटे नवाब सैफ अली खान और उनकी मां शर्मिला टैगोर मेहमान होंगे। प्रोमो में मां-बेटे की ये जोड़ी कई दिलचस्प कहानियां साझा करती हुए दिख रही है, वहीं, शर्मिला टैगोर बेटे सैफ अली खान की कुछ शर्मनाक किस्सों का भी खुलासा करती नजर आ रही हैं।

विज्ञापन

इस दिन स्ट्रीम होगा एपिसोड
शो के होस्ट करण जौहर ने इस नए प्रोमो को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया और इसके कैप्शन में लिखा, 'नया एपिसोड गुरुवार (28 दिसंबर 2023) को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी। कॉफी विद करण के नए एपिसोड में मां-बेटे की जोड़ी शर्मिला टैगोर और सैफ अली खान नजर आएंगे।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Karan Johar (@karanjohar)

विज्ञापन
विज्ञापन

कॉपी विद करण में घबरा जाते हैं सैफ
वहीं, अगर बात करें इस नए प्रोमो की तो इसमें करण जौहर सैफ अली खान से कहते हैं कि आप बहुत घबराए हुए दिख रहें हैं, इसका जवाब देते हुए सैफ कहते हैं कि मैं अक्सर इस सोफे पर बैठने के बाद घबरा जाता हूं। इसके बाद करण प्रोमो में शर्मिला से पूछते हैं कि उन्होंने आखिरी बार सैफ को कब डांटा था। इस पर बीच में ही सैफ टोकते हुए कहते हैं, 'बस एक मिनट पहले।'

प्रोमो में आगे करण जौहर सैफ से पूछते हैं कि उनकी पत्नी करीना कपूर खान उन पर किस तरह फिदा हैं। इस पर सैफ थोड़ा असहज हो जाते हैं, जिस पर करण कहते हैं, 'यह कोई अश्लील सवाल नहीं था, सैफ।'

Christmas: किसी को मिले सैंटा से तोहफे, किसी ने दिखाई जश्न की तस्वीर, इन TV सितारों के लिए खास रहा क्रिसमस

विज्ञापन

सैफ के शर्मनाक किस्सों का खुलासा

बता दें कि शर्मिला टैगोर ने नए एपिसोड में सैफ अली खान के कुछ शर्मनाक किस्सों का भी खुलासा किया है। प्रोमो में जब करण शर्मिला से सैफ के कॉलेज के दिनों के बारे में पूछते हैं तो अपनी मां का जवाब सुनकर सैफ मजाकिया अंदाज में कहते है, 'क्या हम इसलिए यहां बैठे हैं, मेरे बारे में शर्मनाक किस्से बताने के लिए। मुझे मेरा खुद का अलग एपिसोड चाहिए यार.. करण।' मिला जुला कर कहें तो शो का नया प्रोमो देखकर कहा जा सकता है कि कॉफी विद करण का अगला एपिसोड काफी मजेदार होने वाला है।

Fighter New Poster: फिल्म फाइटर के रिलीज की उल्टी गिनती शुरू, मेकर्स ने मूवी का नया पोस्टर किया जारी
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed