फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Saif Ali Khan Attack Case: Mumbai Bandra police filed a chargesheet in Bandra court in the case

Saif Ali Khan: सैफ पर हमला मामले में पुलिस ने दाखिल की 1000 पन्नों की चार्जशीट, आरोपी के खिलाफ मिले अहम सबूत

Wed, 09 Apr 2025 01:00 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 09 Apr 2025 01:00 AM IST
सार

Saif Ali Khan Attack Case: सैफ अली खान पर इस साल जनवरी में उनके मुंबई के बांद्रा स्थित घर में एक हमलावर ने चाकू से वार किए। इस मामले में पुलिस को आरोपी के खिलाफ अहम सबूत मिले हैं। पुलिस ने चार्जशीट दाखिल की है।

विज्ञापन
Saif Ali Khan Attack Case: Mumbai Bandra police filed a chargesheet in Bandra court in the case
सैफ अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर चाकू से हुए हमले की घटना मामले में पुलिस को आरोपी के खिलाफ अहम सबूत मिले हैं। एक्टर पर इस साल जनवरी में उनके मुंबई के बांद्रा स्थित घर में एक हमलावर ने चाकू से वार किए। इस मामले में पुलिस को आरोपी शरीफुल इस्लाम के खिलाफ अहम सबूत मिले हैं। पुलिस ने 1000 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है।

विज्ञापन

 

फॉरेंसिक लैब की रिपोर्ट का भी जिक्र
न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, 'मुंबई की बांद्रा पुलिस ने इस मामले में बांद्रा कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की है। इस चार्जशीट में गिरफ्तार आरोपी शरीफुल इस्लाम के खिलाफ पुलिस को मिले कई सबूत शामिल हैं। यह चार्जशीट 1000 पन्नों से भी अधिक की है। इस चार्जशीट में फॉरेंसिक लैब की रिपोर्ट का भी जिक्र किया गया है'।

यह खबर भी पढ़ें:
Fact Check: फर्जी निकली 'किंग' में दीपिका के होने की खबर, सिद्धार्थ आनंद की ट्वीट के बाद आया चौंकाने वाला अपडेट

विज्ञापन
विज्ञापन

क्राइम सीन से मिले अहम सबूत
मुंबई पुलिस के मुताबिक, 'चार्जशीट में बताया गया है कि क्राइम सीन पर सैफ अली खान के शरीर से और आरोपी के शरीर से मिले चाकू के टुकड़े एक ही चाकू के तीन टुकड़े हैं। साथ ही जांच के दौरान पुलिस को मिले आरोपी के बाएं हाथ के फिंगरप्रिंट रिपोर्ट का भी जिक्र किया गया है'।

यह खबर भी पढ़ें:
L2 Empuraan Collection: भारत में 100 करोड़ का आंकड़ा पार, जानें 'एल 2 एम्पुरान' का 13वें दिन का कलेक्शन

विज्ञापन

जनवरी में हुआ था हमला
आरोपी शरीफ को जनवरी में अभिनेता सैफ अली खान के बांद्रा स्थित घर में घुसकर कथित तौर पर चाकू घोंपने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने अदालत को बताया कि हमले के दौरान अभिनेता की रीढ़ के पास फंसा चाकू का टुकड़ा तथा घटनास्थल पर मिला एक हिस्सा शरीफ-उल से बरामद हथियार से मेल खाता है। बता दें कि चाकू से हमले की घटना के बाद सैफ लीलावती अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचे। वहां उनकी सर्जरी हुई। एक्टर को कई गंभीर चोट हमले में आई थीं।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed