फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Saif Ali Khan buys a house in Doha qatar says its very safe and feels very good to be there

Saif Ali Khan: कतर में सैफ अली खान ने क्यों खरीदा घर? अभिनेता ने बताई ये वजह

Tue, 22 Apr 2025 01:15 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Tue, 22 Apr 2025 01:15 PM IST
सार

Saif Ali Khan Buys Home In Qatar: अभिनेता सैफ अली खान ने हाल ही में कतर के दोहा में एक घर खरीदा है। अभिनेता ने अपने परिवार के साथ छुट्टियां मनाने के लिए वहां जाने की इच्छा जाहिर की है।

विज्ञापन
Saif Ali Khan buys a house in Doha qatar says its very safe and feels very good to be there
सैफ अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम@actorsaifalikhan

विस्तार

चाकू से हुए जानलेवा हमले के बाद सैफ अली खान वापस काम पर लौट आए हैं। वह अपनी आगामी एक्शन थ्रिलर फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक हाल ही में उन्होंने एक प्रेस इवेंट में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने खुलासा किया कि अभिनेता ने कतर के दोहा में, सेंट रेजिस मार्सा अरबिया आइलैंड पर एक घर खरीदा है। 

विज्ञापन


बोले- ‘वह बहुत सेफ है’
इवेंट के दौरान सैफ ने कहा, ‘छुट्टियों के लिए दूसरे घर को लेकर कुछ चीजें हैं जिनके बारे में मैं सोचता हूं। एक तो यह कि यह बहुत दूर नहीं है और आसानी से पहुंचा जा सकता है। दूसरी सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि वह बहुत सुरक्षित है और वहां रहना बहुत अच्छा लगता है।’ अभिनेता ने उनके बांद्रा स्थित अपार्टमेंट में 16 जनवरी को हुए जानलेवा हमले के तीन महीने बाद कही है। 

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें: MM Keeravani: ऑस्कर विजेता एमएम कीरावनी पर गायिका ने लगाया उत्पीड़न का आरोप, रियलिटी शो का किया पर्दाफाश
विज्ञापन
विज्ञापन


पहली नजर में पसंद आ गया घर
घर को लेकर उन्होंने कहा, ‘मैं वहां कुछ काम करने गया था। मैं किसी चीज की शूटिंग कर रहा था।  मैं प्रॉपर्टी में रुका और मुझे लगा कि यह शानदार है। प्राइवेसी और कंफर्ट के साथ वह मुझे पसंद आया।’ अभिनेता ने कहा कि जरूरी बात यह है कि अगर आप शांति और एकांत के तलाश में हैं तो यह बेहतर है। 


यह खबर भी पढ़ें: Karan Johar: करण जौहर लेकर आ रहे नागों वाली पिक्चर, ये एक्टर बनेगा इच्छाधारी नाग; सामने आई रिलीज डेट


परिवार के साथ जाएंगे हॉलीडे होम
अभिनेता ने कहा कि वह अगली बार अपने परिवार, पत्नी करीना कपूर के बेटों तैमूर अली खान और जहांगीर अली खान के साथ प्रॉपर्टी पर जाने के लिए उत्सुक हैं। दोहा में हाल ही में खरीदी गई प्रॉपर्टी के अलावा, सैफ के पास लंदन और गस्ताद में भी घर हैं। भारत में, बांद्रा अपार्टमेंट के अलावा, वह अक्सर हरियाणा में पटौदी पैलेस की अपनी पैतृक घर भी जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed