Jewel Thief: 10 साल में की 16 फिल्में और सिर्फ दो रहीं हिट; कौन है ये एक्टर ? जिसके पास नहीं ऑफर्स की कमी
Flop Career: बॉलीवुड में कई अभिनेता ऐसे हुए जिनकी अगर कुछ एक फिल्में फ्लॉप हुईं तो उनका करियर ही खत्म हो गया। लेकिन इंडस्ट्री में एक एक्टर ऐसा भी है, जिसने पिछले दस साल से सिर्फ एक हिट फिल्म दी है। फिर भी वो न सिर्फ इंडस्ट्री में बना हुआ है, बल्कि उसे लगातार फिल्मों के ऑफर भी मिल रहे हैं। जानिए कौन है वो एक्टर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड में टॉप तीन खान शाहरुख खान, आमिर खान और सलमान खान के अलावा एक खान और भी है, जो पिछले तीन दशक से भी ज्यादा वक्त से इंडस्ट्री में बना हुआ है और एक के बाद एक फिल्में किए जा रहा है, नाम है सैफ अली खान। शायद ही कोई ऐसा साल जाता हो, जब सैफ अली खान की कोई फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक न देती हो। हालांकि, अगर सैफ अली खान के करियर पर नजर डालेंगे तो पिछले दस साल में उनकी फिल्मोग्राफी में सिर्फ एक या दो फिल्म आपको हिट नजर आएगी। वर्ना उनका करियर लगातार गोते खाता ही दिख रहा है। लेकिन ताज्जुब की बात ये है कि इसके बाद भी सैफ अली खान के पास ऑफर्स की कमी नहीं है। जानते हैं सैफ की पिछले दस साल में रिलीज हुईं फिल्मों का क्या रहा हाल।
एक साल में दीं दो-दो फ्लॉप फिल्में
अगर दस साल पीछे जाकर सैफ अली खान के करियर को देखेंगे तो साल 2015 में वो ‘फैंटम’ फिल्म में नजर आए थे। कबीर खान द्वारा निर्देशित इस फिल्म में सैफ के साथ कटरीना कैफ थीं। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं दिखा पाई थी। इसके बाद साल 2017 में सैफ की दो फिल्में रिलीज हुईं ‘रंगून’ और ‘शेफ’ ये दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरीं। फिर साल 2018 में सैफ अली की फिर दो फिल्में रिलीज हुईं ‘कलाकंदी’ और ‘बाजार’, ये दोनों फिल्में कब आईं और कब चली गईं, किसी को पता नहीं चला।
‘तान्हाजी’ के रूप में मिली सबसे बड़ी हिट
साल 2019 में सैफ अली खान एक सोलो फिल्म लेकर आए ‘लाल कप्तान’। इस फिल्म का कोई शोर नहीं मचा और फिल्म कब आई कब चली गई पता नहीं चला। फिल्म में सैफ के अभिनय की जरूर तारीफ हुई, लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई। इसके बाद साल 2020 में ‘तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर’ के रूप में सैफ को अपने करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्म मिली। ये फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई और फिल्म के लिए सैफ को अवॉर्ड भी मिला।
थिएटर से लेकर ओटीटी तक, हर जगह सिर्फ फ्लॉप ही हुए सैफ
तान्हाजी के हिट होने के बाद ऐसी उम्मीद थी कि सैफ आगे भी इस सफलता को जारी रखेंगे। हालांकि, ऐसा हुआ नहीं। 2020 में आई ‘जवानी जानेमन’ बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हुई। इसके बाद साल 2021 में सैफ ने ओटीटी की तरफ रुख किया और हॉरर-कॉमेडी के रूप में ‘भूत पुलिस’ नाम की फिल्म लेकर आए। हालांकि, इस फिल्म में हॉरर नजर आया और न ही कॉमेडी दिखी। नतीजा फिल्म ओटीटी पर भी पसंद नहीं की गई।
इसी साल सिनेमाघरों में भी सैफ अली खान 2005 में आई अभिषेक बच्चन और रानी मुखर्जी की फिल्म ‘बंटी और बबली’ का सीक्वल ‘बंटी और बबली 2’ लेकर आए। हिट फिल्म का सीक्वल होने के बाद भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं दिखा पाई और फ्लॉप हो गई।
यह खबर भी पढ़ें: Shah Rukh Khan: मुंबई पहुंचे शाहरुख खान, स्वैग से दिखा स्टाइल, स्टाफ से हाथ मिलाकर किया गर्मजोशी से स्वागत
साउथ की रीमेक से लेकर साउथ की फिल्म तक, हिट तलाशते रहे सैफ
साल 2022 में सैफ अली खान तमिल की हिट फिल्म ‘विक्रम वेधा’ के हिंदी रीमेक में नजर आए। फिल्म में सैफ के साथ ऋतिक भी थे। लेकिन दोनों की मौजूदगी भी फिल्म को सफल नहीं करा पाई। एक ऐवरेज फिल्म बनकर रह गई। इसके बाद 2023 में आई बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘आदिपुरुष’ से काफी उम्मीदें थीं। लेकिन फिल्म उम्मीदों के बिल्कुल उलट निकली और सुपरफ्लॉप हो गई। फिल्म की काफी आलोचनाएं भी हुईं। ‘आदिपुरुष’ के बाद सैफ पिछले साल साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर के साथ फिल्म ‘देवरा पार्ट 1’ में नजर आए। इस फिल्म के साउथ वर्जन ने तो अच्छी कमाई की, लेकिन हिंदी वर्जन को उतनी सफलता नहीं मिली, जितनी की उम्मीद जताई जा रही थी।
यह खबर भी पढ़ें: Tanvi The Great: काजोल इंट्रोड्यूस करेंगी अनुपम खेर की 'तन्वी', कल सामने आएगा नाम और चेहरा
दो कौड़ी की निकली ‘ज्वेल थीफ’
इस साल ओटीटी पर एक बार फिर सैफ ने वापसी की। वो हालिया रिलीज ‘ज्वेल थीफ’ में नजर आए। फिल्म में उनके साथ जयदीप अहलावत जैसे अभिनेता भी थे। इस फिल्म से उम्मीदें तो बहुत थीं, लेकिन रिलीज होने के बाद फिल्म समीक्षकों ने इसे दो कौड़ी की फिल्म करार दिया। वहीं सोशल मीडिया पर भी फिल्म की काफी आलोचना की जा रही है।
यह खबर भी पढ़ें: Shubman Gill: जब शुभमन ने सारा को डेट करने की कबूली थी बात, अब बोले रिश्तों के लिए वक्त नहीं
पाइपलाइन में हैं अभी भी कई फिल्में
पिछले दस साल में लगातार फ्लॉप देने के बावजूद सैफ अली खान के पास फिल्मों के ऑफर आने कम नहीं हो रहे हैं। उनकी पाइपलाइन में अभी भी कई फिल्में हैं। सैफ की आने वाली फिल्मों में ‘रेस 4’, ‘गो गोवा गॉन 2’, ‘देवरा पार्ट 2’ और मणिरत्न की एक अनटाइटल फिल्म शामिल है।