फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Saif ali khan once told he was not shah rukh on giving 5 Crore Alimony To Amrita Singh

Saif Ali Khan: जब अमृता सिंह को गुजारा भत्ता देने पर बिफर पड़े थे सैफ, कहा था- शाहरुख की तरह करोड़पति नहीं हूं

Thu, 22 May 2025 08:23 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Thu, 22 May 2025 08:23 PM IST
सार

Saif Ali Khan Not Like Shah Rukh Khan: एक बार एक इंटरव्यू में सैफ अली खान ने कहा था कि वह शाहरुख खान की तरह नहीं हैं। यह तब की बात है जब सैफ का अमृता से तलाक हुआ था। 

विज्ञापन
Saif ali khan once told he was not shah rukh on giving 5 Crore Alimony To Amrita Singh
अमृता सिंह, सैफ अली खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेता सैफ अली खान का एक पुराना इंटरव्यू इन दिनों सुर्खियों में है। इसमें उन्होंने कहा था कि वह शाहरुख खान की तरह अमीर नहीं हैं। सैफ अली खान और अमृता सिंह की मुलाकात फिल्म 'बेखुदी' के सेट पर हुई थी। कुछ समय तक एक दूसरे को डेटिंग करने के बाद दोनों ने साल 1991 शादी कर ली थी। उनके दो बच्चे हुए, सारा अली खान और इब्राहिम अली खान। 13 साल साथ रहने के बाद दोनों ने अलग होने का फैसला किया। इसके बाद सैफ अली खान को अमृता को 5 करोड़ रुपये गुजारा भत्ता के तौर पर और बेटे के 18 साल का होने तक 1 लाख रुपये मासिक भत्ते के तौर पर देना पड़ा।

विज्ञापन

Saif ali khan once told he was not shah rukh on giving 5 Crore Alimony To Amrita Singh
सैफ अली खान, इब्राहिम खान और सारा अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम @saraalikhan95

सैफ ने की थी शाहरुख खान से तुलना
तलाक के ठीक बाद एक पुराने इंटरव्यू में सैफ ने कहा था कि शाहरुख खान की तरह उनके पास पैसे नहीं हैं। शाहरुख खान एक सेल्फ मेड अरबपति हैं। 
साल 2005 में द टेलीग्राफ से बातचीत में सैफ ने कहा 'मुझे अमृता को 5 करोड़ रुपए देने हैं, जिसमें से मैं उन्हें लगभग 2.5 करोड़ रुपए दे चुका हूं। साथ ही, मैं अपने बेटे के 18 साल का होने तक हर महीने 1 लाख रुपए दे रहा हूं। मैं शाहरुख खान नहीं हूं। मेरे पास इतने पैसे नहीं हैं।'
यह खबर भी पढ़ें: Saif Ali Khan: कारोबारी, पत्रकार और ड्राइवर से भिड़ चुके सैफ अली खान, इस निर्देशक ने एक्टर को मारा था थप्पड़

विज्ञापन
विज्ञापन

Saif ali khan once told he was not shah rukh on giving 5 Crore Alimony To Amrita Singh
सैफ अली खान और करीना कपूर खान के साथ सारा अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम @saraalikhan95

बच्चों के लिए सैफ ने दिए पैसे
सैफ ने आगे कहा 'मैंने उनसे वादा किया है कि मैं बाकी पैसे चुका दूंगा, भले ही मुझे मरने तक मेहनत करनी पड़े। मैंने विज्ञापन, स्टेज शो और फिल्मों से जो भी कमाया है, वह मेरे बच्चों के लिए दिया जा रहा है। मेरे पास पैसे नहीं हैं। हमारा बंगला अमृता और बच्चों के लिए है।'

विज्ञापन

Saif ali khan once told he was not shah rukh on giving 5 Crore Alimony To Amrita Singh
करीना कपूर, सैफ अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम @@kareenakapoorkhan

सैफ ने की दूसरी शादी
मौजूदा दौर की बात करें तो सैफ अली खान और अमृता सिंह अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं। 'ज्वेल थीफ' एक्टर ने साल 2012 में करीना कपूर से शादी की। सैफ अक्सर अपने बच्चों सारा और इब्राहिम के सोशल मीडिया फीड में दिखाई देती हैं। इससे लगता है कि वह अपनी जिंदगी में काफी खुश हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed