Saif Ali Khan: पत्नी और गर्लफ्रेंड को लेकर सैफ का बड़ा बयान, बताया करियर की शुरुआत में किस बात का था मलाल
Saif Ali Khan On Career: करीना के साथ कई फिल्में करने के बाद सैफ अली खान ने अब पत्नी के साथ काम करने पर दी ये सलाह। करियर में इस बात का है उन्हें दुख।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अभिनेता सैफ अली खान इन दिनों अक्षय कुमार के साथ अपनी आगामी फिल्म ‘हैवान’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस बीच सैफ ने पत्नी और गर्लफ्रैंड के साथ काम करने पर अपने विचार रखे। सैफ ने पत्नी करीना के साथ कई फिल्मों में काम किया है। वहीं सैफ ने अपने करियर के शुरुआती दौर को भी याद किया।
करियर की शुरुआत में नहीं मिलीं अच्छी फिल्में
एस्क्वायर इंडिया के साथ बातचीत के दौरान सैफ अली खान ने अपने करियर के शुरुआती वक्त को याद किया। एक्टर ने बताया कि उस वक्त लोग मेरे लिए कहते थे कि वह भाग्यशाली थे कि उन्हें कई मौके मिले। हालांकि, मुझे ऐसा लगता है कि मुझे उस समय बन रही अच्छी फिल्में नहीं मिलीं। मुझे मुख्य भूमिकाओं के लिए नहीं लिया जा रहा था। बल्कि सेकंड लीड के तौर पर मुझे फिल्में मिल रही थीं। हालांकि, बाद में अपने किरदारों में प्रयोग करने पर ये बदलाव आया है।
सेट पर अच्छी प्रतिस्पर्धा ने मुझे निखारा है
इस दौरान एक्टर ने कहा कि सेट पर एक स्वस्थ और अच्छी प्रतिस्पर्धा ने मुझे एक अभिनेता के तौर पर निखारा है। मेरा ऐसा मानना है कि साथी कलाकारों के साथ कुछ नया प्रयास करने और इम्प्रोवाइज करने पर ही मेरा बेस्ट परफॉर्मेंस निकलकर सामने आता है। हालांकि, इस दौरान एक्टर ने कहा कि इसीलिए मेरा मानना है कि पत्नी या गर्लफ्रेंड के साथ काम नहीं करना चाहिए। ये बात सैफ ने तब कही है जब वो खुद पत्नी करीना के साथ कई फिल्में कर चुके हैं। लेकिन उनका मानना है कि पत्नियों और गर्लफ्रेंड के साथ काम करना अच्छा विचार नहीं है।
बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप है सैफ-करीना की जोड़ी
सैफ अली खान ने अपने करियर में करीना कपूर के साथ कई फिल्मों में काम किया है। इनमें 'एलओसी कारगिल', 'ओमकारा', 'टशन', 'कुर्बान' और 'एजेंट विनोद' जैसी फिल्में शामिल हैं। हालांकि, करीना और सैफ की जोड़ी बॉक्स ऑफिस पर कभी सफल नहीं रही। क्योंकि इनमें से ‘ओमकारा’ को छोड़कर बाकी सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप ही साबित हुई हैं। ‘ओमकारा’ में भी करीना सैफ के अपोजिट नहीं थीं, बल्कि वो अजय देवगन के साथ थीं।
यह खबर भी पढ़ेंः Bigg Boss 19: अमाल मलिक ने घर में की ऐसी हरकत, नेटिजेंस ने किया ट्रोल, बोले- ‘तमीज सीखो’; सलमान पर भी कसा तंज
‘हैवान’ की शूटिंग में व्यस्त हैं सैफ
वर्कफ्रंट की बात करें तो सैफ अली खान आखिरी बार नेटफ्लिक्स की फिल्म ‘ज्वेल थीफ’ में नजर आए थे। इस फिल्म को क्रिटिक्स और समीक्षकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी। इन दिनों सैफ अपनी आगामी फिल्म ‘हैवान’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में वो लगभग 17 साल बाद अक्षय कुमार के साथ फिर से नजर आएंगे। प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित इस फिल्म में सैफ और अक्षय के अलावा सैयामी खेर और श्रिया पिलगांवकर भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।