सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   Salman Khan Accepts He Sing With Autotune His Real Voice Is Worst On The Show Two Much With Kajol And Twinkle

Two Much: ‘मैं पांच मिनट में गाकर निकल जाता हूं’, सलमान ने स्वीकारा ऑटो ट्यून की मदद से गाते हैं गाना

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Sat, 27 Sep 2025 05:21 PM IST
विज्ञापन
सार

Salman Khan-Aamir Khan: काजोल और ट्विंकल खन्ना का नया चैट शो ‘टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल’ शुरू हो चुका है। शो के पहले एपिसोड में नजर आए आमिर और सलमान खान ने कई खुलासे किए।

Salman Khan Accepts He Sing With Autotune His Real Voice Is Worst On The Show Two Much With Kajol And Twinkle
शो 'टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल' - फोटो : Youtube Prime videos
विज्ञापन

विस्तार

ट्विंकल खन्ना और काजोल के नए चैट शो ‘टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल’ का पहला एपिसोड रिलीज हो चुका है। पहले एपिसोड में ही सलमान और आमिर खान जैसे दो बड़े सुपरस्टार्स नजर आए। इस दौरान इन दोनों सुपरस्टार्स ने कई खुलासे किए और कई शानदार किस्से भी साझा किए। सलमान ने अपनी सिंगिंग को लेकर भी शो के दौरान एक बड़ा खुलासा किया।

Trending Videos

सलमान ने माना असल में अच्छी नहीं है मेरी आवाज
शो के दौरान दोनों होस्ट काजोल और ट्विंकल ने आमिर और सलमान से गाना गाने के लिए कहा। ट्विंकल ने आमिर से कहा, ‘हमने सुना है आप क्लासिकल सिंगिंग सीख रहे हैं। ऐसे में कुछ गाकर सुनाइए।’ इस पर आमिर ने कहा कि मैं अभी सीख ही रहा हूं। लेकिन सलमान बहुत अच्छा गाते हैं। फिर आमिर ने सलमान से गाने के लिए भी कहा। आमिर ने सलमान से कहा तू अच्छा गाता है, तुमने मुझे रिकॉर्डिंग्स सुनाई हैं। जिस पर सलमान ने कहा कि अरे वो रिकॉर्डिंग अलग है, असल में मेरी आवाज बहुत बुरी है। इस दौरान सलमान ने स्वीकार किया कि वो ऑटो ट्यून की मदद से गाते हैं। उन्होंने कहा कि मैं तो गाकर 5 मिनट में निकल जाता हूं। उसके बाद गाने को सुरीला बनाने के लिए बाकी लोगों को हफ्तों लगते हैं। तब जाकर वो गाना सामने आता है, जिसे सब लोग सुन सकते हैं। ये सब ऑटो ट्यून का कमाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आमिर-सलमान ने गाया गाना
हालांकि, इसके बाद आमिर और सलमान दोनों ने ही शो पर गाना गाया। आमिर ने जहां पहले ‘दो मस्ताने चले जिंदगी बिताने’ गाना गया। इस पर सलमान ने आमिर से कोई पुराना गाना गाने को कहा। तब आमिर ने ‘अनामिका’ फिल्म का गाना ‘मेरी भीगी भीगी सी पलकों’ गाना गाया। इसके बाद जब सलमान की बारी आई, तो उन्होंने ‘कहीं दूर जब दिन ढल जाए…’ गाना सुनाया।

Salman Khan Accepts He Sing With Autotune His Real Voice Is Worst On The Show Two Much With Kajol And Twinkle
शो 'टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल' - फोटो : Photo credit: Youtube Prime videos

आमिर ने काजोल-ट्विंकल को बोला बदतमीज
शो के दौरान आमिर और सलमान ने काजोल-ट्विंकल के साथ काफी मस्ती भी की। दोनों ने कई गेम भी खेले। पूरे शो के दौरान ट्विंकल आमिर और सलमान पर मजाकिया अंदाज में तंज भी कसती रहीं। जिस पर एक बार आमिर ने भी ट्विंकल और काजोल से कहा तुम बदतमीज हो।

यह खबर भी पढ़ेंः Salman Khan: बॉलीवुड के भाईजान को भी 'दर्द से रुला गईं' ये बीमारियां, चेहरा छूना-कुछ खाना तक हो गया था मुश्किल

हर गुरुवार आएगा नया एपिसोड
‘टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल’ एक चैट शो है, जो प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रहा है। हर गुरुवार को शो का नया एपिसोड रिलीज होगा। पहले एपिसोड में सलमान और आमिर के नजर आने के बाद अब फैंस दूसरे एपिसोड का इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed