फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Salman Khan bring sneha ullal after breakup with aishwarya rai

Salman Khan: ऐश्वर्या से ब्रेकअप के बाद इस एक्ट्रेस को इंडस्ट्री में लाए थे सलमान, लोगों ने बताया था हमशक्ल

Thu, 27 Mar 2025 07:25 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Thu, 27 Mar 2025 07:25 PM IST
सार

Salman Khan: साल 2005 में ऐश्वर्या और सलमान के साथ ब्रेकअप की खबरों के बाद सलमान खान एक एक्ट्रेस को इंडस्ट्री में लाए थे। इस एक्ट्रेस को लोगों ने ऐश्वर्या का हमशक्ल बताया था। आइए जानते हैं उनके बारे में।

विज्ञापन
Salman Khan bring sneha ullal after breakup with aishwarya rai
सलमान खान स्नेहा उल्लाल - फोटो : फोटो- सोशल मीडिया से

विस्तार

सलमान खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'सिकंदर' को लेकर चर्चा में हैं। उनकी ये फिल्म 30 मार्च को सिनेमाघरों में आने वाली है। सलमान कई लोगों के मसीहा कहे जाते हैं। कई एक्टर्स मानते हैं कि सलमान खान ने उनके करियर को बूस्ट किया है। ऐसे में हम आपको बता रहे हैं कि सलमान खान किस अभिनेत्री को इंडस्ट्री में लाए थे जिसकी काफी चर्चा हुई थी। 
विज्ञापन

ऐश्वर्या की तरह थीं एक्ट्रेस
सलमान खान की फिल्म 'लकी: नो टाइम फॉर लव' साल 2005 में रिलीज हुई थी। यह फिल्म कामयाब रही थी। इस फिल्म में सलमान ने अदाकारी की थी। उनके साथ इस फिल्म में स्नेहा उल्लाल ने भी अदाकारी की थी। स्नेहा उल्लाह को देखकर लोग हैरत में पड़ गए थे। लोगों ने कहा था कि ये तो ऐश्वर्या का हमशक्ल हैं। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sneha Ullal (@snehaullal)


विज्ञापन
विज्ञापन

ऐश्वर्या से सलमान का हुआ था ब्रेकअप
खबरों की मानें तो ये वही वक्त था जब सलमान खान का ऐश्वर्या राय के साथ ब्रेकअप हुआ था। इसी दौरान सलमान खान ऐश्वर्या का हमशक्ल ले आए थे। इसी दौरान ये फिल्म भी रिलीज हुई थी। ये मामला काफी सुर्खियों में रहा था।
विज्ञापन

Salman Khan bring sneha ullal after breakup with aishwarya rai
सिकंदर - फोटो : यूट्यूब वीडियो ग्रैब
इंड्स्ट्री से दूर हो गईं स्नेहा
कहने को तो स्नेहा उल्लाल ऐश्वर्या राय जैसी ही थीं। 'लकी' के बाद उनकी कई फिल्में भी रिलीज हुईं थीं लेकिन स्नेहा उल्लाल वह नहीं कर पाईं जो ऐश्वर्या राय ने कर दिया। इंडस्ट्री में उन्हें उतनी लोकप्रियता नहीं मिली जितनी ऐश्वर्या को मिली। इंडस्ट्री में जहां ऐश्वर्या अभी भी एक्टिव हैं, तो वहीं स्नेहा उल्लाल काफी पहले इंडस्ट्री से दूर हो गईं। लकी के बाद स्नेहा 'आर्यन', 'बेजुबान इश्क' और 'क्लिक' में नजर आईं। इसके बाद वह फिल्मों से दूर हो गईं।
Ground Zero: इमरान हाशमी की ग्राउंड जीरो का नया पोस्टर जारी, मेकर्स ने बताया कब आएगा फिल्म का टीजर
 

कम उम्र की अभिनेत्रियों के साथ काम पर सलमान ने रखी अपनी राय
हाल ही में सलमान खान को कई यूजर्स ने इसलिए ट्रोल किया कि वह फिल्मों में अपनी से काफी छोटी एक्ट्रेस को फिल्मों में लाते हैं। इस पर सलमान खान ने कल मीडिया के सामने अपनी बात रखी है। सलमान खान ने कहा कि वह अनन्या पांडे और जान्हवी कपूर के साथ काम करना चाहेंगे, लेकिन लोग उनके बीच उम्र के अंतर को लेकर उनकी आलोचना करेंगे। सलमान खान ने कहा 'अगर मैं अनन्या या जान्हवी कपूर के साथ काम करना चाहता हूं, तो लोग मेरे लिए इसे मुश्किल बना देते हैं क्योंकि तब वे उम्र के अंतर के बारे में बात करते हैं। इसके बावजूद, मैं उनके साथ काम करना जारी रखूंगा।'
Kingdom: फिल्म 'किंगडम' में हुई साउथ एक्ट्रेस की एंट्री, विजय देवरकोंडा के साथ करेंगी रोमांस
 

सिकंदर के बारे में 
आपको बता दें कि सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' 30 मार्च यानी ईद के मौके पर रिलीज होने वाली है। फिल्म में सलमान खान ने जबरदस्त एक्शन दिखाया है। इस फिल्म में सलमान खान के साथ रश्मिका मंदाना हैं। फिल्म के गाने और ट्रेलर को लोगों ने काफी सराहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed