{"_id":"699ecc6f0c8eb606bf078130","slug":"salman-khan-coacter-daisy-shah-shares-health-update-about-salim-khan-says-he-is-out-of-danger-2026-02-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सलमान की को-एक्टर डेजी शाह ने दी सलीम खान की हेल्थ अपडेट, कहा- मैं मिल नहीं पाई लेकिन...","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
सलमान की को-एक्टर डेजी शाह ने दी सलीम खान की हेल्थ अपडेट, कहा- मैं मिल नहीं पाई लेकिन...
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Wed, 25 Feb 2026 03:48 PM IST
विज्ञापन
सार
Salim Khan Health Update: सलमान खान के साथ काम कर चुकीं अभिनेत्री डेजी शाह ने अभिनेता के पिता सलीम खान की तबीयत के बारे में अपडेट दी है। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा है?
डेजी शाह, सलमान खान, सलीम खान
- फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
विस्तार
सलमान खान के पिता सलीम खान इन दिनों अस्पताल में भर्ती हैं। फैंस उनके जल्दी ठीक होने की दुआएं की हैं। डॉक्टरों के मुताबिक सलीम खान को हल्का ब्रेन हेमरेज हुआ था, जिसके बाद सर्जरी की गई। इस दौरान शाहरुख खान, आमिर खान, रणवीर सिंह और दूसरे लोगों ने राइटर और उनके परिवार से मुलाकात की। अब, सलमान खान की 'जय हो' को-स्टार डेजी शाह ने उनकी हेल्थ पर एक अपडेट शेयर की है।
डेजी शाह क्या बोलीं?
हाल ही में फिल्मी ज्ञान से बातचीत में डेजी शाह ने बताया 'मैं सलीम सर से नहीं मिल पाई, लेकिन मैं सलमान सर और उनके परिवार के साथ लगातार टच में हूं। सलीम सर अब ठीक हैं। वह स्टेबल हैं। सर्जरी अच्छी हुई, यह सफल रही और वह डॉक्टर की निगरानी में हैं। वह खतरे से बाहर हैं।'
Trending Videos

डेजी शाह
- फोटो : इंस्टाग्राम- डेजी शाह
अस्पताल की अपडेट से नाराज परिवार
सलीम खान की सर्जरी के बाद, हॉस्पिटल ने उनकी हालत के बारे में एक मेडिकल बुलेटिन जारी किया। वैरायटी इंडिया ने एक सूत्र के हवाले से लिखा कि सलमान खान और उनका परिवार हॉस्पिटल के सलीम की हेल्थ के बारे में मीडिया के साथ अपडेट शेयर करने से खुश नहीं थे, क्योंकि वे इसे एक प्राइवेट मामला मानते हैं। सूत्र ने कहा, 'स्वास्थ्य एक प्राइवेट मामला है। कोई भी अपडेट मीडिया के साथ शेयर नहीं किया जाना चाहिए और कोई भी बातचीत परिवार पर छोड़ देना चाहिए।'

सलमान खान और सलीम खान
- फोटो : इंस्टाग्राम @beingsalmankhan
सलीम खान को क्या हुआ?
आपको बता दें कि कुछ दिनों से सलमान खान के पिता अस्पताल में भर्ती हैं। सलीम खान की देखभाल कर रहे डॉक्टर जमील पारकर ने बुधवार को अमर उजाला को बताया, ‘उनको (सलीम खान) मामूली ब्रेन हैमरेज हुआ था, जिसमें सर्जरी की जरूरत नहीं होती है। उन पर डीएसए (Digital Subtraction Angiography) की प्रक्रिया की गई, लेकिन इसे सर्जरी नहीं कहेंगे। उनको आईसीयू में रखा गया है। पहले उन्हें डिस्चार्ज करने की बात कही गई थी, लेकिन जब उनको थोड़ा आराम हो जाएगा तब इस बारे में फैसला लिया जाएगा। फिलहाल वो वेंटिलेटर पर हैं, लेकिन रिकवर कर रहे हैं। उम्मीद है कि कल उन्हें वेंटिलेटर से हटाया जा सकता है। हालांकि, अधिक उम्र होने के चलते रिकवरी थोड़ी स्लो है।’
वहीं सलमान खान के करीबी और एक्टर संतोष शुक्ला ने अमर उजाला को बताया कि सलीम खान की तबीयत अब बेहतर है, उन्हें वेंटिलेटर से हटाया गया है।
आपको बता दें कि कुछ दिनों से सलमान खान के पिता अस्पताल में भर्ती हैं। सलीम खान की देखभाल कर रहे डॉक्टर जमील पारकर ने बुधवार को अमर उजाला को बताया, ‘उनको (सलीम खान) मामूली ब्रेन हैमरेज हुआ था, जिसमें सर्जरी की जरूरत नहीं होती है। उन पर डीएसए (Digital Subtraction Angiography) की प्रक्रिया की गई, लेकिन इसे सर्जरी नहीं कहेंगे। उनको आईसीयू में रखा गया है। पहले उन्हें डिस्चार्ज करने की बात कही गई थी, लेकिन जब उनको थोड़ा आराम हो जाएगा तब इस बारे में फैसला लिया जाएगा। फिलहाल वो वेंटिलेटर पर हैं, लेकिन रिकवर कर रहे हैं। उम्मीद है कि कल उन्हें वेंटिलेटर से हटाया जा सकता है। हालांकि, अधिक उम्र होने के चलते रिकवरी थोड़ी स्लो है।’
The Bluff X Review: एक्शन फिल्म 'द ब्लफ' पर यूजर्स ने दिए रिएक्शन, प्रियंका चोपड़ा को लेकर कहीं ये बातें
सलमान के करीबी ने दी अपडेटवहीं सलमान खान के करीबी और एक्टर संतोष शुक्ला ने अमर उजाला को बताया कि सलीम खान की तबीयत अब बेहतर है, उन्हें वेंटिलेटर से हटाया गया है।