{"_id":"69cf8bf6525e943fc80a5332","slug":"salman-khan-quietly-supported-woman-in-2-heart-transplant-passed-time-on-race-3-set-2026-04-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हार्ट ट्रांसप्लांट के वक्त सलमान खान ने कैसे की रीना की मदद? लड़की ने साझा किया मुश्किल वक्त का किस्सा","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
हार्ट ट्रांसप्लांट के वक्त सलमान खान ने कैसे की रीना की मदद? लड़की ने साझा किया मुश्किल वक्त का किस्सा
Fri, 03 Apr 2026 03:14 PM IST
Sarijuddin
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sarijuddin
Updated Fri, 03 Apr 2026 03:14 PM IST
सार
Salman Khan: सलमान खान ने एक लड़की की उस वक्त मदद की थी जब वह बहुत बीमार थी। इसके लिए लड़की ने सलमान खान को याद किया है और अपने मुश्किल दिनों के बारे में बताया है।
विज्ञापन
रीना, सलमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सलमान खान अपने करीबियों, साथी कलाकारों और दूसरे लोगों की मदद के लिए जाने जाते हैं। 2007 से वह अपने फाउंडेशन के जरिए कई लोगों की स्वास्थ्य और शिक्षा में मदद कर चुके हैं। सलमान खान ने जिन लोगों की मदद की है उनमें कर्नाटक की रीना राजू भी शामिल हैं। रीना को एक नहीं, बल्कि दो बार हार्ट ट्रांसप्लांट करवाना पड़ा। हाल ही में रीना ने बताया है कि सलमान खान ने मुश्किल दौर में उनकी कैसे मदद की?
विज्ञापन
सलमान ने दो घंटे तक की बात
'वॉइस ऑफ बेंगलुरु' पॉडकास्ट से बातचीत में रीना ने बताया 'सलमान सर के बारे में बात करते हुए मैं थोड़ी इमोशनल हो जाऊंगी। सबसे पहले, मैं यह कहना चाहूंगी कि मैं उनसे अपने दिल और अपनी पूरी आत्मा से प्यार करती हूं। जब मैं बीमार थी और मेरे पहले हार्ट ट्रांसप्लांट से पहले, मेरे पास उनका नंबर था। बहुत से लोग उन्हें मैसेज करते होंगे, लेकिन उन्होंने मुझे जवाब दिया। मैंने उन्हें बताया कि मैं हार्ट ट्रांसप्लांट करवाने जा रही हूं। उस समय वह ऑस्ट्रेलिया में शूटिंग कर रहे थे। उन्होंने मेरे ट्रांसप्लांट की रात मुझे फोन किया और हमसे लगभग दो घंटे तक बात की। उन्होंने मुझे इस मुश्किल दौर से गुजरने के लिए हिम्मत दी।'

सलमान खान
- फोटो : X
सलमान के साथ पहली मुलाकात
रीना ने आगे बताया 'इसके बाद दो वर्षों तक उनका सलमान से कोई संपर्क नहीं रहा, लेकिन जब उन्होंने उन्हें दोबारा मैसेज किया, तो सलमान को वह याद थीं। उन्होंने सलमान को यह बताने के लिए फोन किया था कि उन्होंने अपना खुद का फाउंडेशन शुरू किया है। सलमान ने इस दौरान उनका ख्याल रखा। 2018 में, दूसरे ट्रांसप्लांट के बाद, वह पहली बार मुंबई में सलमान के घर पर उनसे मिलीं। यह मुलाकात सिर्फ 10 मिनट की थी और यह मुलाकात यादगार बन गई।

कितनी है राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की कुल संपत्ति? बिल्कुल अलग क्षेत्रों में कपल ने कमाया नाम
'बैटल ऑफ गलवान' का गाना 'मातृभूमि'
- फोटो : वीडियो ग्रैब
सलमान के साथ बिताया वक्त
रीना ने बताया 'मेरे दूसरे ट्रांसप्लांट के चार महीने बाद, मुझे डायबिटीज और कई तरह की मेडिकल दिक्कतें हो गई थीं। मगर मैं उस समय का पूरा मजा ले रही थी। वह हमें 'रेस 3' के सेट पर ले गए और हमने पूरा दिन वहीं बिताया।' सलमान खान ने रीना को गिफ्ट भी दिया।
सलमान का वर्कफ्रंट
सलमान को आखिरी बार 2025 में फिल्म 'सिकंदर' में देखा गया था। अब वह 'मातृभूमि' की शूटिंग कर रहे हैं, जिसका पहले नाम 'बैटल ऑफ गलवां' था। उम्मीद है कि यह फिल्म इसी साल सिनेमाघरों में रिलीज होगी।