फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Samantha Ruth Prabhu shared working experience with varun dhawan in citadel honey bunny

Samantha Ruth Prabhu: एक्शन सीन भी लगा रोमांटिक सॉन्ग जैसा, सामंथा ने साझाा किए ‘सिटाडेल: हनी बनी’ के अनुभव

Thu, 01 Aug 2024 06:49 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Thu, 01 Aug 2024 06:49 PM IST
सार

वरुण धवन और सामंथा रुथ प्रभु अपनी आगामी सीरीज ‘सिटाडेल: हनी बनी’ की तैयारी में जुटे हैं। एक बातीचीत के दौरान दोनों ने एक-दूसरे के साथ काम करने के अनुभवों को साझा किया। 
 

विज्ञापन
Samantha Ruth Prabhu shared working experience with varun dhawan in citadel honey bunny
सामंथा रुथ प्रभु और वरुण धवन - फोटो : इंस्टाग्राम @samantharuthprabhuoffl और @ varundvn

विस्तार

वरुण धवन और सामंथा रुथ प्रभु की सीरीज ‘सिटाडेल: हनी बनी’ की जब से घोषणा हुई है, प्रशंसक इसके रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं, इसके टीजर ने उत्साह को और भी बढ़ा दिया है। टीजर के साथ यह भी पता चला की सीरीज इस साल नवंबर में रिलीज होगी। अब सीरीज के प्रचार के दौरान साउथ अभिनेत्री सामंथा ने वरुण धवन के साथ काम करने के अपने अनुभवों को साझा किया। 
विज्ञापन


वरुण को सामंथा के काम ने किया प्रेरित
हाल ही में, सामंथा और वरुण की सीरीज का टीजर सामने आया। दोनों को जबरदस्त एक्शन भूमिकाओं में देखा गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक सीरीज से जुड़ी तैयारियों पर बात करते हुए वरुण ने कहा कि उनकी तैयारी सामंथा की तुलना में आसान थी। अभिनेता ने कहा, ‘मुझे लगता है कि यह सार्वजनिक रूप से सबको पता है कि जब वह शो में आई थीं तो वह किससे जूझ रही थी। आप जानते हैं कि जब मैंने रिहर्सल करना शुरू किया तो मुझे लगा कि मेरे लिए यह मुश्किल था, लेकिन जब मैंने इनके काम करने के तरीके को देखा तो उसने मुझे वास्तव में प्रेरित किया।
विज्ञापन

Celebs: अभिनय डेब्यू से पहले म्यूजिक वीडियो से छाए ये सितारे, गाने और डांस पर फैंस को भी थिरकने पर किया मजबूर
विज्ञापन
विज्ञापन


वरुण के साथ एक्शन सीन पर सामंथा ने क्या कहा?
वरुण के तारीफ करने के बाद सामंथा ने अपने सहयोग को साझेदारी बताया और कहा, यह एक साझेदारी थी, जैसे जब हम एक्शन करते थे, तो यह वास्तव में एक नृत्य की तरह लगता था। यह एक्शन रोमांटिक गीत की तरह लगा, क्योंकि इसमें बहुत अधिक तालमेल था। मेरे पास इतना तालमेल पहले कभी नहीं था क्योंकि राज और डीके राज और डीके हैं, उन्हें लंबे शॉट पसंद हैं, वे कट नहीं कहते। 'सिटाडेल: हनी बनी' में मुख्य कलाकारों के साथ 11-12 मिनट का एक्शन सीक्वेंस भी दिखाया जाएगा।’ वरुण की प्रशंसा करते हुए, सामंथा ने कहा, जब से वह उठते हैं, उनके मन में केवल एक ही विचार होता है और वह यह कि मैं इस दृश्य को बेहतर कैसे करूं? वह हमेशा इस बात पर ध्यान केंद्रित करते हैं कि वह अपना काम बेहतर कैसे कर सकते हैं।’

सेट पर खुशनुमा रहते हैं वरुण
सामंथा ने कहा कि वरुण धवन उन सबसे अच्छे इंसानों में से एक हैं जिनसे वह कभी मिली हैं। उन्होंने उनके अद्भुत हास्य और सेट पर सभी को खुश रखने के बारे में बात की। उन्होंने कहा, ‘वह हमेशा मुस्कुराते रहते हैं, कभी भी कोई बुरा दिन नहीं होता। उनके आस-पास हर कोई बहुत अच्छा है।’
अभिनय ही नहीं, खेल में भी चैंपियन हैं ये सितारे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed