{"_id":"66fd0395b69f2ad4140c3d61","slug":"sanjay-dutt-kareena-kapoor-khan-kriti-kharbanda-wishes-gandhi-jayanti-2024-by-sharing-social-media-post-2024-10-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gandhi Jayanti 2024: संजय दत्त से करीना कपूर तक इन सितारों ने दी गांधी जयंती की बधाई, साझा की पोस्ट","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Gandhi Jayanti 2024: संजय दत्त से करीना कपूर तक इन सितारों ने दी गांधी जयंती की बधाई, साझा की पोस्ट
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: तनु चतुर्वेदी
Updated Wed, 02 Oct 2024 02:04 PM IST
विज्ञापन
सार
भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर अभिनेता संजय दत्त, कीर्ति खरबंदा, करीना कपूर खान ने सोशल मीडिया पर प्रशंसकों को बधाई दी है। सितारों ने सोशल मीडिया पर गांधी जी के विचारों को भी साझा किया है।
लगे रहो मुन्ना भाई का सीन
- फोटो : इंस्टाग्राम @duttsanjay
विज्ञापन
विस्तार
भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर बॉलीवुड के सितारों ने भी सोशल मीडिया के जरिए महात्मा गांधी की जयंती पर सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा की है। इस पोस्ट के जरिए सितारों ने गांधी के प्रति अपने प्रेम को दर्शाया है। अभिनेता संजय दत्त, कीर्ति खरबंदा, करीना कपूर खान ने सोशल मीडिया के जरिए महात्मा गांधी की जयंती पर उन्हें याद किया है।
Trending Videos
संजय दत्त
- फोटो : इंस्टाग्राम @duttsanjay
संजय दत्त ने साझा की पोस्ट
अभिनेता संजय दत्त ने सोशल मीडिया पर अपनी फिल्म 'लगे रहो मुन्ना भाई' के एक सीन से फोटो लेकर पोस्ट की है। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा, बापू के ज्ञान, अहिंसा और गांधीगिरी को मनाने का दिन। बता दें संजय दत्त ने राजकुमार हिरानी की फिल्म लगे रहो मुन्ना भाई में डॉन का किरदार निभाया था, जिसे महात्मा गांधी दिखने लगते हैं और उनके बताए रास्ते पर चलकर वह लोगों की भलाई के लिए काम करने लगता है।

कृति खरबंदा
- फोटो : इंस्टाग्राम @kriti.kharbanda
कृति खरबंदा ने भी दी गांधी जयंती की बधाई
अभिनेत्री कृति खरबंदा ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट साझा कर अपने प्रशंसकों को गांधी जयंती की बधाई दी है। कृति ने गांधी जी के कोट के साथ उनके जन्मदिन पर केक देखते हुए फोटो साझा की है। इसमें लिखा है, 'बहुत ही आदर्श तरीके से आप पूरी दुनिया को हिलाकर रख देने की ताकत रखते हैं'।

महात्मा गांधी
- फोटो : इंस्टाग्राम @kareenakapoorkhan
करीना कपूर ने भी दी प्रशंसकों गांधी जयंती बधाई
करीना कपूर खान ने भी अपने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करते हुए प्रशंसकों को गांधी जयंती की बधाई दी है। इस फोटो में गांधी जी की ब्लैक एंड व्हाइट फोटो है। लिखा है, 'गांधी जयंती'।
करीना कपूर खान ने भी अपने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करते हुए प्रशंसकों को गांधी जयंती की बधाई दी है। इस फोटो में गांधी जी की ब्लैक एंड व्हाइट फोटो है। लिखा है, 'गांधी जयंती'।
राघव चड्ढा
- फोटो : इंस्टाग्राम @parineetichopra
परिणीति चोपड़ा ने साझा की पोस्ट
परिणीति चोपड़ा ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर महात्मा गांधी को लेकर एक पोस्ट साझा की है। इसमें परिणीति चोपड़ा के पति राघव चड्ढा गांधी जी के बारे में बता रहे हैं। वे कहते हैं कि हम कितने भाग्यशाली हैं कि गांधी भारत में पैदा हुए। इस वीडियो में राघव गांधी जी के बारे में बात कर रहे हैं और उनकी उपलब्धियों के बारे में बताते हैं।