फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Heeramandi 2: नेटफ्लिक्स ने किया ‘हीरामंडी’ के सीजन 2 का एलान, अब आजादी के बाद के कोठों की दिखेगी कहानी

Mon, 03 Jun 2024 11:50 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 03 Jun 2024 11:50 AM IST
विज्ञापन
Sanjay Leela Bhansali Heeramandi The Diamond Bazaar Confirmed For Season 2 Know details inside
हीरामंडी - फोटो : इंस्टाग्राम

संजय लीला भंसाली इन दिनों अपनी सीरीज 'हीरामंडी' को लेकर चर्चा में चल रहे हैं। सीरीज को दर्शकों की अच्छी खासी प्रतिक्रिया मिल रही है। हालांकि, सीरीज के आने के बाद से भंसाली से इसके सीजन 2 की मांग की जा रही थी, उस समय निर्देशक ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी थी, लेकिन अब हाल ही में, नेटफ्लिक्स ने हीरामंडी सीजन 2 का एलान कर दर्शकों को खुश कर दिया है। सीजन 2 में आजादी के बाद की तवायफों की कहानी देखने को मिलेगी।

Sanjay Leela Bhansali Heeramandi The Diamond Bazaar Confirmed For Season 2 Know details inside
'हीरामंडी' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
हीरामंडी का पहला सीजन वहां खत्म होता है जहां आलमजेब पेट से होने की खबर ताजदार की दादी को सुनाती है। बिब्बोजान अंग्रेजों से मुकाबला करते मारी जा चुकी है। और, ताजदार की शादी आलमजेब से होने से रोकने के लिए उसका पिता उसे पुलिस के हवाले कर देता है। ताजदार भी अंग्रेजों की पिटाई से पुलिस हिरासत में ही दम तोड़ देता है।
Sanjay Leela Bhansali Heeramandi The Diamond Bazaar Confirmed For Season 2 Know details inside
हीरामंडी - फोटो : इंस्टाग्राम

ये सारा घटनाक्रम लाहौर का है। सीरीज के पहले सीजन का अंत वहां होता है, जहां आजादी का संघर्ष अपने चरम पर है। कहानी अब लाहौर से निकलकर कहां जाएगी, ये देखना दिलचस्प होगा। कहा ये भी जा रहा है कि सीरीज के निर्माता-निर्देशक संजय लीला भंसाली सीजन 2 को दिल्ली और मुंबई के कोठों की तवायफों पर केंद्रित करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sanjay Leela Bhansali Heeramandi The Diamond Bazaar Confirmed For Season 2 Know details inside
वेब सीरीज 'हीरामंडी: द डायमंड बाजार' - फोटो : इंस्टाग्राम @netflix_in

संजय लीला भंसाली ने हीरामंडी: द डायमंड बाजार की सफलता के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा, “हीरामंडी: द डायमंड बाजार के लिए प्यार और सराहना से मैं धन्य हूं। शो को दुनिया भर के दर्शकों के साथ जुड़ते हुए देखना खुशी की बात है और मैं नेटफ्लिक्स से बेहतर पार्टनर की उम्मीद नहीं कर सकता था। मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि हम सीजन 2 के साथ वापस आएंगे!"

विज्ञापन
Sanjay Leela Bhansali Heeramandi The Diamond Bazaar Confirmed For Season 2 Know details inside
हीरामंडी, संजय लीला भंसाली - फोटो : इंस्टाग्राम

नेटफ्लिक्स इंडिया की उपाध्यक्ष  मोनिका शेरगिल ने कहा, "सीजन 1 ने प्रशंसकों को और अधिक के लिए उत्सुक कर दिया। क्या इतिहास खुद को दोहराएगा? हीरामंडी के हीरों के लिए क्या है? हीरामंडी के रूप में स्थिति स्पष्ट है। सीरीज शक्तिशाली कहानी कहने के साथ लौटने की तैयारी कर रहा है।"

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed