{"_id":"670505e219bf2e92df0d7078","slug":"sanjay-leela-bhansali-says-he-was-mesmerized-by-deepika-padukone-beauty-as-well-as-her-voice-2024-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sanjay Leela Bhansali: दीपिका की आवाज के इस कदर मुरीद हुए थे भंसाली, 'लीला' के रोल के लिए तुरंत किया था चुनाव","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Sanjay Leela Bhansali: दीपिका की आवाज के इस कदर मुरीद हुए थे भंसाली, 'लीला' के रोल के लिए तुरंत किया था चुनाव
Tue, 08 Oct 2024 03:45 PM IST
दीक्षा पाठक
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Tue, 08 Oct 2024 03:45 PM IST
सार
हाल ही में, एक साक्षात्कार में भंसाली ने कहा कि जब वह दीपिका पादुकोण के घर गए और जब दीपिका ने उनके लिए दरवाजा खोला तो वह चौंक गए थे। उन्होंने कहा कि वह दीपिका की खूबसूरती के साथ-साथ उनकी आवाज के भी फैन हो गए थे।
विज्ञापन
संजय लीला भंसाली और दीपिका पादुकोण
- फोटो : इंस्टाग्राम @deepikapadukone
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड के दिग्गज निर्देशक संजय लीला भंसाली जब भी कोई फिल्म बनाते हैं तो वह फिल्म लार्जर दैन लाइफ ही होती है। उनकी फिल्में अपनी भव्यता के लिए मशहूर हैं। अब हाल ही में, फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली ने अभिनेत्री दीपिका पादुकोण से पहली बार मिलने पर अपनी प्रतिक्रिया के बारे में बताया है। आइए जानते हैं कि निर्देशक ने क्या कहा है।
दीपिका की इस खासियत के फैन हो गए थे भंसाली
हाल ही में, हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया से बात करते हुए भंसाली ने कहा कि जब वह दीपिका पादुकोण के घर गए और जब दीपिका ने उनके लिए दरवाजा खोला तो वह चौंक गए थे। उन्होंने कहा कि वह दीपिका की खूबसूरती के साथ-साथ उनकी आवाज के भी फैन हो गए थे। संजय लीला भंसाली ने कहा, "जब मैं पहली बार दीपिका से मिला और उनके घर गया, तो उन्होंने दरवाजा खोला।"
भूमिका के लिए पहली नजर में पसंद आ गई थीं दीपिका
भंसाली ने आगे कहा, "मैं दीपिका की खूबसूरती, उनकी आंखों को देखकर दंग रह गया, जब मुझे एहसास हुआ कि उनमें कितनी मासूमियत, कितनी नाजुकता, कितनी सुंदरता है। तभी उन्होंने बात करना शुरू किया, और मुझे एहसास हुआ कि उनकी आवाज बहुत खूबसूरत है।" भंसाली ने आगे कहा, "तब मुझे एहसास हुआ कि मैं सही समय पर सही जगह पर था, क्योंकि मुझे पता था कि इस लड़की को जैसे ढाला जाएगा, वह ढल जाएंगी। यह आपका नेचर है कि आप लोगों से कैसे जुड़ते हैं।"
विज्ञापन
इस फिल्म में किया था काम
भंसाली और दीपिका ने पहली बार साल 2013 में फिल्म गोलियों की रासलीला राम-लीला में काम किया था। इसमें रणवीर सिंह , सुप्रिया पाठक, ऋचा चड्डा, शरद केलकर, गुलशन देवैया, बरखा बिष्ट सेनगुप्ता और अभिमन्यु सिंह भी थे । राम चाहे लीला गाने में प्रियंका चोपड़ा ने कैमियो किया था। फिल्म का गाना आज भी लोगों के जुबां पर चढ़े रहते हैं। इसके बाद भंसाली को दीपिका ने बाजरीव मस्तानी और पद्मावत में भी कास्ट किया था।