फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Satish kaushik first film roop ki rani choron ka raja as a director was a disaster film it felt him suicidal

Satish Kaushik: इस फिल्म ने सतीश कौशिक का तोड़ा था दिल, फूट-फूट कर रोने लगे थे अभिनेता; श्रीदेवी ने संभाला

Sun, 13 Apr 2025 02:54 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Sun, 13 Apr 2025 02:54 PM IST
सार

Satish Kaushik: निर्देशन करियर की शुरूआत में ही सतीश कौशिक को लगा था तगड़ा झटका। उस सदमे में आकर उन्होंने गलत कदम उठाने के किए प्रयास। जानिए किस फिल्म ने  सतीश को किया था परेशान।

विज्ञापन
Satish kaushik first film roop ki rani choron ka raja as a director was a disaster film it felt him suicidal
सतीश कौशिक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिवंगत अभिनेता और फिल्म निर्माता सतीश कौशिक ने अभिनय के अलावा निर्देशन करियर में भी अपना योगदान दिया था। एक समय ऐसा आया कि एक फिल्म के फ्लॉप होने की वजह से उनके मन में आत्महत्या तक करने का ख्याल आ गया था। आखिर किस फिल्म ने सतीश कौशिक को इतना 'तोड़ कर रख दिया था कि वो रोने लगे थे 

विज्ञापन

किस फिल्म ने तोड़ा सतीश कौशिक का दिल?
दिवंगत अभिनेता सतीश कौशिक के अभिनय के जुनून ने उन्हें सिनेमा की दुनिया में कदम रखने पर मजूबर कर दिया था। बतौर फिल्म निर्माता बोनी कपूर को 'मिस्टर इंडिया' से खूब सफलता मिली, जिसमें सतीश कौशिक की भूमिका ने भी उन्हें चर्चित कर दिया था। साल 1993 में 'रूप की रानी चोरों का राजा' फिल्म के भी निर्माण की जिम्मेदारी बोनी कपूर के पास ही थी। इस फिल्म का निर्देशन कर रहे शेखर कपूर ने फिल्म को हालीवुड प्रोजेक्ट्स के चलते बीच में  ही छोड़ दिया था। इस वजह से फिल्म के सह-निर्देशक के रूप में काम कर रहे सतीश कौशिक के ऊपर फिल्म निर्देशन की जिम्मेदारी आ गई। इसी फिल्म ने सतीश कौशिक को निराश कर दिया था।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Kareena Kapoor: करीना कपूर खान ने स्टेज पर किया 'छम्मक छल्लो' पर डांस, वायरल वीडियो पर फैंस ने दी प्रतिक्रिया

विज्ञापन
विज्ञापन

सतीश कौशिक ने किया आत्महत्या का प्रयास
अनिल कपूर और श्रीदेवी अभिनीत यह फिल्म उस समय की महंगी फिल्मों में एक थी, जिसका बजट 10 करोड़ रुपये था। यह फिल्म सिनेमाघरों में फ्लॉप हुई और बोनी कपूर गहरे कर्ज में डूब गए। सतीश ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया था कि उनकी उस समय नई-नई शादी हुई थी। इससे परेशान होकर उनका मन किया कि खिड़की से कूद जाएं, लेकिन वो पहली मंजिल पर थे, उससे कुछ ना होता। उन्होंने बताया कि नीचे फ्लोर पर खाना लगा हुआ था, अगर वह कूदते तो उसी खान में जा गिरते।


यह खबर भी पढ़ें: Gauhar Khan: बॉस लेडी की तरह गौहर खान ने किया रैंप वॉक, फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

जब रो पड़े सतीश कौशिक
एक इंटरव्यू में सतीश ने बताया कि वह फिल्म एक आपदा थी, क्योंकि इसके लिए उन्होंने बहुत प्रचार किया था। सतीश ने जब बोनी कपूर से फिल्म की रिपोर्ट के बारे में पूछा, तो उन्होंने कहा कि फिल्म डिजास्टर साबित हुई। इस बात से सब शांत हो गए और वहां सतीश चिल्लाने लगे, तो श्रीदेवी ने उन्हें सांत्वना दी और बोनी ने कहा कि रोना मत। हालांकि, इसके बाद बोनी और सतीश में कुछ साल तक दूरियां रहीं, लेकिन फिर वह 'प्रेम', 'हमारा दिल आपके पास है', जैसी फिल्मों में साथ नजर आए। साल 2023 में सतीश कौशिक इस दुनिया को अलविदा कहकर चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed