Ek aur Baar Kishore Kumar: किशोर कुमार को श्रद्धांजलि देने जुटे संगीत जगत के दिग्गज, साझा कीं पुरानी यादें
Kishore Kumar: आज बुधवार को संगीत जगत की चर्चित हस्तियां एक साथ जुटीं। सिंगर शान से लेकर अलीशा चिनॉय तक तमाम दिग्गजों ने दिवंगत किशोर कुमार को श्रद्धांजलि दी। साथ ही उनसे जुड़ीं यादें भी ताजा कीं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोकप्रिय सिंगर शान से लेकर अलीशा चिनॉय, शाल्मली खोलगड़े, समीर टंडन और मामे खान जैसी संगीत जगत की चर्चित हस्तियां दिवंगत संगीतकार-गायक किशोर कुमार को श्रद्धांजलि देने के लिए एक साथ जुटे। ये सभी दिग्गज कलाकार सोनी लिव के शो 'एक और बार किशोर कुमार' में एक साथ परफॉर्म करते दिखेंगे।
अपने करियर पर किशोर कुमार के प्रभाव पर की बात
आज बुधवार को शान, अलीशा, शाल्मली, समीर और मामे खान ने न्यूज एजेंसी एएनआई के साथ बातचीत की और अपने संगीत करियर पर किशोर कुमार के प्रभाव के बारे में खुलकर बात की।
शान बोले- 'मैंने जो कुछ भी सीखा है, सब पर उनका असर'
आज बुधवार को शान, अलीशा, शाल्मली, समीर और मामे खान ने न्यूज एजेंसी एएनआई के साथ बातचीत की और अपने संगीत करियर पर किशोर कुमार के प्रभाव के बारे में खुलकर बात की। लोकप्रिय सिंगर शान ने कहा, 'आज मैं जो कुछ भी हूं, चाहे वो मेरी सिंगिंग हो या मैंने जो कुछ भी सीखा है, सबकुछ उनसे (किशोर कुमार) प्रभावित है। उनका आभामंडल, उनका मंचीय प्रभाव, उनका अभिनय, ये सभी मेरे लिए प्रेरणा के स्रोत रहे हैं। इस लिहाज से मैं खुद को उनका शिष्य मानता हूं और मैं अकेला नहीं हूं। देशभर में मेरे जैसे कई लोग हैं, जो ऐसा ही महसूस करते हैं। इसलिए जब यह मौका मेरे सामने आया, तो मैं सचमुच बहुत उत्साहित था'।
जब अलीशा को मिला कुशार कुमार के साथ गाना गाने का मौका
वहीं, अलीशा चिनॉय ने भी किशोर कुमार को याद किया। अलीशा ने फिल्म 'मिस्टर इंडिया' में किशोर कुमार के साथ 'काटे नहीं कटते' गाना गाया था। अलीशा ने कहा, 'मैं खुद को बहुत खुशकिस्मत मानती हूं कि मुझे फिल्म 'मिस्टर इंडिया' में उनके साथ 'काटे नहीं कटते' गाना गाने का मौका मिला। पहली बार जब मैंने उनके साथ गाया, तो मैं बहुत उत्साहित थी। यह एक प्रेरित करने वाला अनुभव था। उन्हें परफॉर्म करते देखना और जिस सहजता से उन्होंने इसे गाया, उसे देखना मेरे लिए किसी यादगार पल से कम नहीं था। यह एक ऐसी याद है, जिसे मैं कभी नहीं भूल पाऊंगी।
Bobby Deol: बॉबी देओल के साथ IND VS Bangladesh का मैच देखने पहुंचे राघव जुयाल, दुबई से वायरल हुईं तस्वीरें
किशोर कुमार को भुलाया नहीं जा सकता: शाल्मली खोलगड़े
सिंगर शाल्मली खोलगड़े ने कहा, 'किशोर कुमार को भुलाया नहीं जा सकता। कोई भी उन्हें नहीं भूल सकता... जब समीर जी ने मुझे यह गाना गाने के लिए कॉन्टेक्ट किया, तो निश्चित रूप से मुझे पता था कि किशोर दा कौन हैं? लेकिन, मैंने उनके बहुत सारे गाने नहीं सुने थे। लेकिन, जब मैंने सुनना शुरू किया, तो मुझे लगा, हे भगवान, यह वही है, जो मैंने खो दिया और तब मुझे इस प्रोजेक्ट के पीछे का मकसद समझ में आया'।
मामे खान को पिता ने कराया किशोर कुमार के संगीत से रूबरू
मामे खान ने बताया कि उनके पिता ने उन्हें किशोर दा के संगीत से रूबरू कराया था। उन्होंने कहा, 'किशोर दा से जुड़ी मेरी सबसे पुरानी याद बचपन की है, जब मेरे पिता ने मुझे पहली बार उनके संगीत से परिचित कराया था। जैसा कि मैंने पहले बताया, करीब 20-25 साल पहले हमारे गांव में बिजली भी नहीं थी। लोग रेडियो पर गाने सुना करते थे। मेरे पिता उस्ताद राणा खान और किशोर दा के गाने के तरीके, हाव-भाव और यहां तक कि उनकी भाषा में भी काफी समानता थी। एक दिन उन्होंने मुझसे कहा, 'ध्यान से सुनो, यह किशोर दा गा रहे हैं।' और वह पल हमेशा मेरे साथ रहा'।