{"_id":"680b601f88ae95013e02009d","slug":"shah-rukh-khan-did-not-scold-to-abhishek-bachchan-and-vivaan-shah-even-farah-khan-scold-2025-04-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Shah Rukh Khan: जब शाहरुख खान ने अभिषेक और विवान को डांटने से किया था मना, फराह ने की थी शिकायत","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Shah Rukh Khan: जब शाहरुख खान ने अभिषेक और विवान को डांटने से किया था मना, फराह ने की थी शिकायत
Fri, 25 Apr 2025 03:43 PM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Fri, 25 Apr 2025 03:43 PM IST
सार
Shah Rukh Khan on Abhishek and Vivan: शाहरुख खान ने एक बार बताया था कि निर्देशक फराह खान ने अभिषेक बच्चन और विवान शाह की शिकायत की थी। इसके बावजूद शाहरुख खान ने दोनों को नहीं डांटा था। उन्होंने इसकी वजह से भी बताई थी।
विज्ञापन
शाह रुख खान, फराह खान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड के किंग कहे जाने वाले शाहरुख खान ने साल 2014 में 'हैप्पी न्यू ईयर' में अदाकारी की। वह जब फिल्म की शूटिंग कर रहे थे तो वह मुश्किल में आ गए थे। फिल्म की निर्देशक फराह खान ने शाहरुख खान से अभिषेक बच्चन और विवान शाह की शरारत की शिकायत की थी। फराह ने शाहरुख से कहा था कि वह दोनों को डांटें। इसके बावजूद शाहरुख खान ने दोनों को कुछ नहीं कहा था। यह कहानी 'कौन बनेगा करोड़पति' (केबीसी) के शो पर सामने आई थी।
विज्ञापन
फिल्म में थे कई स्टार्स
फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' में कई स्टार्स थे। फिल्म का निर्देशन फराह खान ने किया था। इसमें शाहरुख खान के साथ अभिषेक बच्चन, विवान शाह, दीपिका पादुकोण, सोनू सूद और बोमन ईरानी थे। फिल्म एक्शन, डांस और मजे से भरपूर थी। फिल्म का एक ऑफ स्क्रीन किस्सा था जो बहुत मजेदार है।
Preity Zinta: लटक कर एक्सरसाइज करती नजर आईं प्रीति जिंटा, लिखा- आप तब तक जवान हैं, जब तक...

हैप्पी न्यू ईयर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फराह ने शाहरुख से की शिकायत
फराह खान को सख्त लेकिन बहुत मजेदार निर्देशक माना जाता है। वह सेट पर अभिषेक बच्चन और विवान शाह के साथ सख्ती से पेश आ रही थीं। दोनों का लगातार मजाक, बकबक और निर्लज्ज व्यवहार उन्हें परेशान करने लगा। इस बात की शिकायत फराह ने शाहरुख खान से की।

परेशान कर रहे थे अभिषेक और विवान
शाहरुख खान ने केबीसी में बताया 'फराह कभी शिकायत नहीं करती क्योंकि वह खुद ही बहुत सख्त है। सेट के ऊपर सबको ठीक कर लेती है। एक बार इसने मुझसे शिकायत की थी। इसने कहा अभिषेक और विवान, दोनों के दोनों मुझे बहुत परेशान कर रहे हैं। बातचीत कर रहे हैं, बार-बार मेरी फोटो ट्विटर पर डाल रहे हैं। तुम जाके उनसे बात करो।'
Hrithik Roshan: बेटे ऋतिक की वजह से मुश्किल में पड़े थे राकेश रोशन, दांव पर लगा था घर, कार और दफ्तर

शाहरुख ने दोनों से नहीं की बात
शाहरुख ने बताया 'इस पर मैने फराह से कहा कि बच्चे हैं यार, ऐसे थोड़े न होता है। सब ठीक हो जाएगा।' लेकिन फराह उस वक्त मजाक के मूड में नहीं थीं। उन्होंने कहा 'आज मैं बहुत गुस्से में हूं आप जाओ और उनसे बात करो।' इसके बाद शाहरुख ने दोनों से बात करनी चाही।
शाहरुख खान अभिषेक और विवान के सामने पहुंचे। उन्होंने कहा 'तो मैं कमर कस के पहुंच गया। मैं बोलने को शुरू हुआ था कि मेरे दिमाग में आया कि आभिषेक के डैडी अमिताभ बच्चन हैं। विवान के डैडी नसीरुद्दीन शाह हैं। फिर मेरे दिमाग में आया कि जब इनके बाप इनको नहीं सिखा सकते तो मैं कैसे सिखा सकता हूं।'