{"_id":"69e7b5ae54c26796cb0e6813","slug":"shah-rukh-khan-pushed-into-ajmer-dargah-police-lathi-charge-how-was-actor-reaction-2026-04-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अजमेर दरगाह में धक्का देकर पहुंचाए गए शाहरुख, पुलिस ने की लाठीचार्ज; बॉडीगार्ड ने बताया कैसा था खान का रिएक्शन","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
अजमेर दरगाह में धक्का देकर पहुंचाए गए शाहरुख, पुलिस ने की लाठीचार्ज; बॉडीगार्ड ने बताया कैसा था खान का रिएक्शन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sarijuddin
Updated Tue, 21 Apr 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
सार
Shah Rukh Khan: शाहरुख खान के पूर्व बॉडीगार्ड ने बताया है कि जब शाहरुख खान अजमेर पहुंचे तो वहां भीड़ बेकाबू हो गई। उन्हें अपने आप दरगाह तक पहुंचा दिया गया। उन्होंने यह भी बताया कि बाद में शाहरुख का रिएक्शन कैसा था।
अजमेर पहुंचे शाहरुख
- फोटो : एक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
एक स्टार या पब्लिक फिगर होने का एक नुकसान यह है कि उन्हें भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाने में दिक्कत होती है। ऐसे कई मौके याद आते हैं जब भीड़ ने एक्टर्स को घेर लिया और उससे अफरा-तफरी मच गई। इस तरह की कई कहानियां भी सुनने को मिलती हैं। हाल ही में एक बातचीत में सेलिब्रेटी बॉडीगार्ड यूसुफ इब्राहिम ने बताया कि जब अजमेर दरगाह में शाहरुख खान पहुंचे तो वहां कैसा नजारा था।
Trending Videos
दरगाह में हालात हुए बेकाबू
कभी शाहरुख खान के बॉडीगार्ड रहे यूसुफ ने स्क्रीन से बातचीत में बताया कि वह और उनकी टीम एक शुक्रवार को शाहरुख खान के साथ अजमेर शरीफ दरगाह गए थे। जब शाहरुख खान यहां पहुंचे तो भीड़ बेकाबू हो गई। उन्होंने कहा 'मेरी जिंदगी में सिर्फ एक ही ऐसा मौका आया, जब हालात काबू से बाहर हो गए। हम एक शुक्रवार को, दोपहर करीब 12:30 बजे, शाहरुख खान के साथ अजमेर शरीफ दरगाह गए थे। नमाज का वक्त था। शुक्रवार को अजमेर में बहुत ज्यादा लोग होते हैं।'

यूसुफ
- फोटो : एक्स
अपने आप दरगाह पहुंच गए शाहरुख
उन्होंने आगे बताया 'पुलिस के दखल के बावजूद हालात को संभालना मुश्किल बना रहा। हमें धक्का देकर दरगाह के अंदर धकेला गया और फिर वापस गाड़ी तक पहुंचाया गया। हम खुद से चल भी नहीं पा रहे थे। तो, हमारे कंट्रोल में कुछ भी नहीं था। पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया था। उस समय बहुत कुछ चल रहा था। हमने बस शाहरुख सर को पकड़ रखा था, हम ज्यादा कुछ नहीं कर पाए। धक्का-मुक्की हो रही थी।'

काफी बदल गए हैं 'तारे जमीन पर' के नन्हे ईशान, 19 साल में बना ली हीरो जैसी पर्सनैलिटी; देखकर फैंस हैरान
कैसा था शाहरुख का रिएक्शन
शाहरुख खान के बाद के रिएक्शन के बारे में बात करते हुए, यूसुफ ने बताया कि सुपरस्टार बिल्कुल भी परेशान नहीं हुए। उन्होंने कहा 'उन्होंने मुझसे कभी कुछ नहीं कहा, न डांटा और न ही गुस्से में कोई रिएक्शन दिया। वह समझते हैं, उन्हें इसकी आदत है। वह जानते हैं कि लोगों का उनके लिए प्यार किसी भी हद तक जा सकता है। उन्हें इसकी बहुत आदत है।'

कमेंट
कमेंट X