{"_id":"6a169af4195fb066d50cd268","slug":"shahana-goswami-on-relation-with-milind-soman-tells-how-she-brokup-with-actor-2026-05-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'प्यार के साथ आजादी पर करती हूं विश्वास', मिलिंद सोमन से प्रेम और ब्रेकअप पर शाहना गोस्वामी ने रखी राय","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
'प्यार के साथ आजादी पर करती हूं विश्वास', मिलिंद सोमन से प्रेम और ब्रेकअप पर शाहना गोस्वामी ने रखी राय
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sarijuddin
Updated Wed, 27 May 2026 12:49 PM IST
विज्ञापन
सार
Shahana Goswami: मिलिंद सोमन की पूर्व प्रेमिका शाहना गोस्वामी ने अभिनेता के साथ अपने रिश्ते पर बात रखी है। उन्होंने प्यार और आजादी के बारे में भी बताया है।
मिलिंद सोमन, शाहना गोस्वामी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
मॉडल और अभिनेता मिलिंद सोमन अपनी पत्नी अंकिता कुंवर के साथ अक्सर वीडियो और तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। इस बीच उनकी पूर्व प्रेमिका शाहना गोस्वामी ने मिलिंद सोमन के साथ अपनी प्रेम कहानी के बारे में बात की है। जब शाहना ने पहली बार मिलिंद को बड़े पर्दे पर देखा, तो वह उनकी दीवानी बन गईं। पीछा करने से लेकर मैसेज करने और डेटिंग तक, अभिनेत्री ने सब कुछ बताया है।
Trending Videos
मिलिंद के अभिनय पर फिदा हुईं शाहना
सिद्धार्थ कन्नन से बातचीत में शाहना गोस्वामी ने कहा 'जब मैं 16-17 साल की थी, तब मैं दिल्ली में थी और मिलिंद की एक फिल्म रिलीज हुई थी। मेरे स्कूल के दोस्त और मैं वह फिल्म देखने गए थे। मैंने भी सोचा था, हम एक मॉडल की फिल्म क्यों देखने जा रहे हैं? इसमें बहुत खराब एक्टिंग होगी, लेकिन मैं फिल्म में मिलिंद को देखकर मंत्रमुग्ध हो गई थी।'
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहना गोस्वामी
- फोटो : इंस्टाग्राम@shahanagoswami
शाहना को मिला मिलिंद का नंबर
उन्होंने आगे बताया 'फिल्म के बाद, मैं उनकी दीवानी हो गई थी। देखिए किस्मत ने क्या खेल खेला। मैं इंटरनेट पर उनका पता ढूंढ रही थी ताकि उन्हें चिट्ठियां भेज सकूं, तभी मुझे उनका लैंडलाइन नंबर मिल गया। मैंने उन्हें मैसेज करके जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उन्होंने तुरंत जवाब दिया।'
छह साल बाद शुरू हुई डेटिंग
उन्होंने आगे बताया 'छह साल तक हमारा मैसेज के जरिए ही संपर्क रहा, कभी फोन पर बात नहीं हुई। मैंने कभी किसी दीवानी फैन की तरह 'आई लव यू' नहीं लिखा। हम बस यूं ही एक-दूसरे से टकरा गए। छह साल बाद, जब हम दोनों सिंगल थे, मैंने उन्हें मैसेज किया और फिर हमने डेटिंग शुरू कर दी।'

क्या अनु मलिक ने किया वरुण धवन के 'चुनरी चुनरी' का बचाव? ट्रोलिंग के बीच गाने को लेकर कंपोजर ने कही ये बात
मिलिंद सोमन
- फोटो : इंस्टाग्राम@milindrunning
20 वर्ष छोटी थीं शाहना
मिलिंद 43 वर्ष के थे और शहाना उस समय 20 वर्ष की थीं। अपनी उम्र के अंतर को लेकर हो रही चर्चा पर प्रतिक्रिया देते हुए शहाना ने कहा, 'उस समय मुझे यह कभी महसूस नहीं हुआ। मैं अपनी उम्र से कहीं ज्यादा समझदार थी।'
2013 में हुआ ब्रेकअप
शहाना गोस्वामी ने यह भी बताया कि 2013 में उन्होंने अपना रिश्ता क्यों खत्म कर दिया। उन्होंने कहा, 'यह सब बस सही समय की बात है। आखिर तक हम एक-दूसरे से बहुत प्यार करते थे। जब आपको लगता है कि आपका रिश्ता सही तालमेल नहीं बिठा पा रहा है, तो आपको उसे जाने देना पड़ता है।'

मिलिंद सोमन और अंकिता
- फोटो : इंस्टाग्राम@milindrunning
प्यार पर शाहना की राय
'संतोष' फिल्म की इस अभिनेत्री ने आगे कहा, 'मैं उस दौर से गुजर रही थी जब मुझे यह एहसास हुआ कि मैं ऐसी इंसान नहीं हूं जो किसी पारंपरिक रिश्ते में बंधकर रह सके। मैं प्यार पर बहुत गहरा विश्वास करती हूं, लेकिन मैं आजादी में भी विश्वास रखती हूं। समय के साथ मैंने यह सीखा है कि अगर आप किसी इंसान को अपने साथ बांधकर रखते हैं, तो वह प्यार नहीं है। उन्हें आजाद रहने दें।'
मिलिंद सोमन ने अप्रैल 2018 में अंकिता कुंवर से शादी की है।