Don 3: ‘डॉन 3’ की कास्ट में बड़ा बदलाव, कियारा की जगह अब ये अभिनेत्री बनेगी रणवीर सिंह की हीरोइन !
Don 3 Starcast: रणवीर सिंह की आगामी फिल्म ‘डॉन 3’ को लेकर अब एक बड़ी अपडेट सामने आ रही है। फिल्म में एक बड़ा बदलाव हुआ है। जानिए क्या है वो बड़ा बदलाव।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फरहान अख्तर की ‘डॉन’ फ्रेंचाइजी की तीसरी कड़ी ‘डॉन 3’ पिछले काफी वक्त से लगातार चर्चाओं में बनी हुई है। अब फिल्म को लेकर एक बड़ी जानकारी निकलकर सामने आ रही है। जिसके मुताबिक, फिल्म की कास्ट में एक बड़ा बदलाव हुआ है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म में कियारा आडवाणी की छुट्टी हो गई है और उनकी जगह एक नई लीड एक्ट्रेस की फिल्म में एंट्री हुई है।
कियारा नहीं, शरवरी होंगी ‘डॉन’ की नई हीरोइन
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘डॉन 3’ में अब कियारा आडवाणी की जगह शरवरी वाघ की एंट्री हुई है। जो रणवीर सिंह के साथ फिल्म में लीड रोल में नजर आएंगी। हालांकि, अब तक मेकर्स की तरफ से इस बात की अनाउंसमेंट नहीं हुई है। लेकिन रिपोर्ट के मुताबिक, जो खबर सामने आ रही है, उससे ये पता चलता है कि कियारा आडवाणी की जगह अब शरवरी वाघ ‘डॉन 3’ की नई फीमेल लीड होंगी।
यह खबर भी पढ़ें: जब इब्राहिम को हुआ पिता सैफ के स्टार होने का अहसास, ये एक्ट्रेस बनीं पहला क्रश
प्रेग्नेंसी की वजह से कियारा ने छोड़ी फिल्म
‘डॉन 3’ में पहले रणवीर सिंह के साथ कियारा आडवाणी लीड रोल में थीं। हालांकि, इसी साल फरवरी में कियारा आडवाणी के अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा करने के बाद ये चर्चाएं चल रही थीं कि कियारा डॉन 3 को छोड़ सकती हैं। अब बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट ये कहती है कि कियारा की जगह मेकर्स ने शरवरी वाघ को लीड एक्ट्रेस के तौर पर फाइनल किया है।
यह खबर भी पढ़ें: Anupam Kher: अचानक अनुपम खेर के दफ्तर पहुंचीं मां दुलारी, बेटे से मांगा इस बात का सबूत, जानिए
रणवीर सिंह होंगे इस बार ‘डॉन’
‘डॉन 3’ फरहान अख्तर द्वारा निर्देशित फिल्म है, जो उनकी ‘डॉन’ फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त है। इससे पहले ‘डॉन’ और ‘डॉन 2’ आ चुकी हैं। दोनों ही फिल्मों में शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा प्रमुख भूमिकाओं में नजर आए थे। लेकिन इस बार शाहरुख खान की जगह रणवीर सिंह ‘डॉन 3’ में डॉन की भूमिका निभाएंगे। हालांकि, फिल्म की फीमेल लीड को लेकर मेकर्स ने अभी तक कुछ स्पष्ट नहीं किया है।