{"_id":"68deb6c3bead853f2f0886da","slug":"sharvari-wagh-started-shooting-for-imtiaz-ali-film-with-vedang-raina-on-dussehra-2025-10-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Sharvari Wagh: दशहरा पर शरवरी ने शुरू की वेदांग रैना के साथ नई फिल्म की शूटिंग, इम्तियाज अली होंगे निर्देशक","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Sharvari Wagh: दशहरा पर शरवरी ने शुरू की वेदांग रैना के साथ नई फिल्म की शूटिंग, इम्तियाज अली होंगे निर्देशक
Thu, 02 Oct 2025 11:00 PM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Thu, 02 Oct 2025 11:00 PM IST
सार
Sharvari Wagh Started Shooting With Imtiaz Ali: अभिनेत्री शरवरी वाघ ने दशहरा के मौके पर अपनी नई फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। इसके निर्देशक इम्तियाज अली हैं।
विज्ञापन
शरवरी वाघ, इम्तियाज अली
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अभिनेत्री शरवरी वाघ ने अपने अगले बड़े प्रोजेक्ट की शूटिंग शुरू कर दी है। इस फिल्म का निर्देशन मशहूर फिल्म निर्माता इम्तियाज अली कर रहे हैं। उनके साथ शरवरी वाघ की अगली फिल्म ने पहले ही फैंस के बीच धूम मचा दी है। वेदांग रैना अभिनीत इस फिल्म की शूटिंग दशहरे के शुभ अवसर पर शुरू हुई है। इस मौके पर अभिनेत्री ने एक भावुक नोट लिखा है।
विज्ञापन
शरवरी वाघ ने लिखी पोस्ट
शरवरी वाघ ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक भावुक नोट लिखा है। उन्होंने लिखा 'सरस्वती पूजा के वक्त घर पर नहीं रह सकी। इसलिए मैंने अपने कमरे में स्क्रिप्ट के साथ अपनी छोटी सी पूजा की। विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएं! एक बहुत ही खास निर्देशक और टीम के साथ एक बहुत ही खास फिल्म की शूटिंग शुरू।' पोस्ट के साथ उन्होंने फिल्म की स्क्रिप्ट और फूलों की तस्वीर भी शेयर की।
यह खबर भी पढ़ें: Varun-Janhvi: पब्लिक के बीच पहुंचे वरुण-जान्हवी, दशहरा की दीं शुभकामनाएं और सुनाई ये शायरी; खुश हुए फैंस

जन्मदिन पर हुआ फिल्म का एलान
आपको बता दें कि जून में शरवरी के जन्मदिन पर, इस फिल्म की आधिकारिक घोषणा की गई थी। उस पल को याद करते हुए उन्होंने उत्साह जाहिर किया। उन्होंने इसे 'अब तक का सबसे अच्छा जन्मदिन' बताया। उन्होंने बताया कि इम्तियाज अली के साथ काम करना उनका लंबे समय से सपना रहा है। उन्होंने एक पोस्ट में लिखा 'जब से मैंने एक अभिनेत्री बनने का सपना देखा, तब से मैं आपके निर्देशन में काम करने की इच्छा रखती थी।'

View this post on Instagram
शरवरी वाघ का वर्कफ्रंट
शरवरी वाघ ने साल 2021 में रिलीज हुई फिल्म 'बंटी और बबली 2' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसमें रानी मुखर्जी, सैफ अली खान और सिद्धांत चतुर्वेदी ने भी अभिनय किया था। फिल्म को मिली-जुली समीक्षाएं मिलीं। इसमें शरवरी वाघ के अभिनय की काफी तारीफ हुई थी।
शरवरी वाघ जल्द ही आलिया भट्ट और बॉबी देओल के साथ फिल्म 'अल्फा' में दिखाई देंगी।