{"_id":"6a76107787a46b90450aed7a","slug":"siddhant-chaturvedi-purchased-a-luxury-apartment-in-mumbai-with-his-mother-meenal-2026-08-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सिद्धांत चतुर्वेदी ने मायानगरी में खरीद लिया एक और आलीशान घर; दो महीने में लिए दो आशियाने; इतने करोड़ है कीमत","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
सिद्धांत चतुर्वेदी ने मायानगरी में खरीद लिया एक और आलीशान घर; दो महीने में लिए दो आशियाने; इतने करोड़ है कीमत
Fri, 07 Aug 2026 10:41 PM IST
ज्योति राघव
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Fri, 07 Aug 2026 10:41 PM IST
सार
Siddhant Chaturvedi Buys Apartment: अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी ने मायानगरी में एक और घर खरीदा है। बता दें कि इससे पहले जून में भी उन्होंने एक फ्लैट लिया था।
विज्ञापन
सिद्धांत चतुर्वेदी
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
'गली बॉय' फिल्म से लोकप्रियता बटोरने वाले अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी ने मुंबई में नया अपार्टमेंट खरीदा है। मायानगरी में घर खरीदने के मामले में सिद्धांत की दो महीने के अंदर-अंदर यह दूसरी बड़ी डील है। रिपोर्ट्स के मुताबित एक्टर ने अपनी मां मीनल के साथ मिलकर यह अपार्टमेंट खरीदा है।
विज्ञापन
सिद्धांत ने मां के साथ लिया पॉश एरिया में अपार्टमेंट
सिद्धांत चतुर्वेदी ने जून में ही अपनी मां के साथ मिलकर मुंबई में एक फ्लैट खरीदा था। अब एक और अपार्टमेंट खरीदा है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन दस्तावेजों के अनुसार, सिद्धांत और उनकी मां ने मिलकर मुंबई के एक पॉश इलाके में करोड़ों रुपये का एक शानदार अपार्टमेंट खरीदा है।
विज्ञापन
Bharat Bhhagya Viddhaata: ओटीटी पर दस्तक देगी कंगना रनौत की फिल्म 'भारत भाग्य विधाता'; जानें कब और कहां देखें?
विज्ञापन
कितनी है नए अपार्टमेंट की कीमत?
रियल एस्टेट कंसल्टेंसी फर्म 'लियासेस फोरस' को मिले प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन डॉक्यूमेंट्स के अनुसार, एक्टर ने अपनी मां मीनल लक्ष्मण चतुर्वेदी के साथ मिलकर मुंबई के जुहू विले पार्ले इलाके में जो अपार्टमेंट लिया है, उसकी कीमत करीब 12.63 करोड़ रुपये है। यह डील आधिकारिक तौर पर 31 जुलाई, 2026 को रजिस्टर हुई थी।
जून में खरीदा था एक फ्लैट
इस प्रॉपर्टी का कुल एरिया 1,804.67 स्क्वायर फीट है। अपार्टमेंट के साथ एक ऑटोमैटिक रोबोटिक कार पार्किंग की सुविधा भी मिली है। दो महीने से भी कम समय में सिद्धांत का यह दूसरा लग्जरी घर है। इससे पहले उन्होंने जून 2026 में अपनी मां के साथ मुंबई में ही 13.91 करोड़ रुपये में एक और अपार्टमेंट खरीदा था। 19 जून 2026 को रजिस्टर हुई उस डील में छठे मंजलि का एक अपार्टमेंट शामिल था।
सिद्धांत का वर्क फ्रंट
सिद्धांत चतुर्वेदी के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्हें इस साल फिल्म 'दो दीवाने सहर में' देखा गया था। यह फिल्म इस साल फरवरी में रिलीज हुई थी। रवि उदयवार निर्देशित इस फिल्म में उनके अपोजिट मृणाल ठाकुर नजर आई थीं।