Siddharth Anand: ब्रैड पिट की 'F1' देखकर यूजर्स को याद आई सैफ की यह फिल्म, डायरेक्टर ने किया ट्वीट
इन दिनों ब्रैड पिट की फिल्म ‘F1’ भारत में भी कमाल का कलेक्शन कर रही है। इस फिल्म की चर्चा के बीच भारतीय दर्शकों को सैफ अली खान की एक पुरानी फिल्म याद आ गई। इस फिल्म के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने भी एक ट्वीट करके यूजर्स की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हॉलीवुड फिल्म ‘F1’ में ब्रैड पिट ने एक रेसिंग कार ड्राइवर का रोल किया है। इस गेम को पसंद करने वाले लोगों को यह फिल्म भी काफी पसंद आई। बॉलीवुड में भी सैफ अली खान की फिल्म ‘ता रा रम पम(2007)’ में उन्होंने इसी तरह का किरदार निभाया था। हाल ही में इस फिल्म के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने भी एक ट्विट किया है, जिसमें लिखा है- ‘ता रा रम पम, एक प्यारी फिल्म थी।’ डायरेक्टर की इस पोस्ट के बाद कई यूजर्स ने सिद्धार्थ आनंद के ट्वीट पर रिएक्ट किया।
फिल्म को सराहते नजर आए यूजर्स
फिल्म ‘तारा रम पम’ को याद करते हुए कई यूजर्स ने इसे अपने समय से आगे की फिल्म बताया। एक यूजर लिखता है, ‘सिद्धार्थ आनंद आपने एक बेहतरीन फिल्म बनाई, आज भी मेरे पास इसकी डीवीडी मौजूद है।’ एक अन्य यूजर्स ने लिखा, ‘आपकी सबसे अच्छी फिल्म ‘ता रा रम पम’ है। वैसे किसी को भारत में भी F1 जैसी फिल्म बनानी चाहिए। अगर आप ऐसा कर सकते हैं तो प्लीज कोशिश कीजिए।’
TaRaRumPum you lovely beast !
— Siddharth Anand (@justSidAnand) July 1, 2025
सिद्धार्थ से सीक्वल बनाने की मांग की
कुछ यूजर्स डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद से फिल्म ‘ता रा रम पम’ के सीक्वल की मांग करते दिखे। एक यूजर ने लिखा, ‘फिल्म ‘ता रा रम पम’ आपकी अब तक की सबसे बेहतरीन फिल्म है। यह एक सीक्वल की हकदार है।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘ फिल्म में सैफ अली खान, रानी मुखर्जी और वो चाइल्ड आर्टिस्ट बेहतरीन थे। म्यूजिक भी बहुत अच्छा था। फिल्म के कुछ सीन्स हमेशा के लिए मेरे मन में बसे हुए हैं।’
क्या थी फिल्म ‘ता रा रम पम’ की स्टोरी
फिल्म ‘ता रा रम पम’ की कहानी की बात की जाए तो इसमें राजवीर नाम का एक कार रेसर है। वह एक सफल रेसर है, मगर एक एक्सीडेंट के कारण उसका करियर ग्राफ नीचे आ जाता है। इस कारण उसकी जिंदगी पर भी बुरा असर पड़ता है। फिर कैसे राजवीर, उसकी पत्नी और बच्चे इस मुश्किल दौर से बाहर आते हैं। राजवीर अपना करियर दोबारा कैसे बनाता है, यही फिल्म की स्टोरी लाइन है।