फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Sidhu Moose wala new song 410 released after his death know about all his post humous songs

Sidhu Moose Wala New Song: निधन के बाद सिद्धू मूसेवाला का सातवां गाना '410' रिलीज, मिले इतने मिलियन व्यूज

Thu, 11 Apr 2024 05:10 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Thu, 11 Apr 2024 05:10 PM IST
सार

सिद्धू मूसेवाला ने 29 मई, 2022 को दुनिया को अलविदा कह दिया था। उनकी मौत के बाद अभी तक सात गाने रिलीज हो चुके हैं।

विज्ञापन
Sidhu Moose wala new song 410 released after his death know about all his post humous songs
सिद्धू मूसेवाला - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिवगंत गायक सिद्धू मूसेवाला का नया गाना रिलीज हो चुका है। यह सातवां गाना है, जो उनकी मौत के बाद रिलीज हुआ है। इस गाने का नाम '410' है। इसे सनी माल्टन ने अपने यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया है। इस गाने को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। गाने के व्यूज में तेजी से इजाफा हो रहा है।

विज्ञापन


वीडियो पर आ चुके हैं पांच मिलियन से ज्यादा व्यूज
इस गाने को सिद्धू मूसेवाला और सनी माल्टन ने लिखा है। यह तीन मिनट और इक्यावन सेकेंड लंबा गाना है, जिसे सिद्धू और सनी ने मिलकर गाया है। खास बात यह है कि गाने के वीडियो में सिद्धू मूसेवाला भी दिखाई दे रहे हैं। सिद्धू को देखकर उनके प्रशंसक भावुक नजर आ रहे हैं। वे सोशल मीडिया पर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया साझा कर रहे हैं और मूसेवाला के प्रति अपना प्यार भी जता रहे हैं। इस गाने को अब तक 51 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।
विज्ञापन


Nora Fatehi: 'मैं बाकी लड़कियों जैसी नहीं हूं, जो...', नोरा फतेही ने खोला इंडस्ट्री का राज
विज्ञापन
विज्ञापन

 
सिद्धू की मौत के बाद रिलीज होने वाले गाने
सिद्धू मूसेवाला ने 29 मई, 2022 को दुनिया को अलविदा कह दिया था। इसके अगले ही महीने 23 जून, 2022 को उनका पहला गाना 'एसवाईएल' रिलीज हुआ था। उनका दूसरा गाना 'वार' 8 नवंबर, 2022 को जारी हुआ था। तीसरा गाना 'मेरा ना' 7 अप्रैल, 2023 को रिलीज हुआ था। मूसेवाला के चौथे गाने का नाम 'चोरनी' था, जो 7 जुलाई, 2023 को जारी हुआ था। उनका पांचवां गाना 'वॉचआउट' था। इसे 12 नवंबर, 2023 को रिलीज किया गया था। सिद्धू का छठा गाना 'ड्रिप्पी' 2 फरवरी, 2024 को रिलीज हुआ था।

Justin Bieber-Hailey Bieber: एक तरफ तलाक की खबरें, दूसरी तरफ जस्टिन बीबर ने खरीद डाला इतना महंगा बंगला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed