फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Singham Again actress Kareena kapoor left Ramleela Deepika Padukone Ranveer Singh did not say thank you

Kareena Kapoor: करीना ने 'रामलीला' छोड़ी, दीपिका-रणवीर ने आज तक नहीं बोला थैंक्यू, इसी से शुरू हुआ था रोमांस

Sat, 20 Apr 2024 11:54 AM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Sat, 20 Apr 2024 11:54 AM IST
सार

दीपिका से पहले करीना कपूर को 'रामलीला' में काम करने का मौका मिला था, लेकिन बेबो ने इस प्रोजक्ट को छोड़ दिया था।

विज्ञापन
Singham Again actress Kareena kapoor left Ramleela Deepika Padukone Ranveer Singh did not say thank you
करीना कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान जल्द ही अपनी अगली फिल्म 'सिंघम अगेन' में अभिनय करती नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके अलावा रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, अर्जुन कपूर और टाइगर श्रॉफ भी नजर आएंगे। इसी बीच, करीना कपूर ने हाल ही में, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और खुद से जुड़ी मजेदार बातें साझा की है।

विज्ञापन


करीना कपूर को ऑफर हुई थी फिल्म 'रामलीला'
फिल्म 'रामलीला' से रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की जोड़ी काफी हिट हुई थी। यह वही फिल्म थी, जिसमें दोनों एक-दूसरे के करीब आए थे। दोनों का प्यार कुछ इस कद्र परवान चढ़ा कि कुछ ही साल बाद दोनों ने शादी कर ली थी। यह फिल्म दोनों के लिए काफी खास है। आपको जानकर हैरानी होगी कि दीपिका से पहले करीना कपूर को इस फिल्म में काम करने का मौका मिला था, लेकिन बेबो ने इस प्रोजक्ट को छोड़ दिया था।
विज्ञापन


Saba Azad: घी वाली रोटी खाकर सबा आजाद ने बना लिए तगड़े एब्स, लोग हुए हैरान
विज्ञापन
विज्ञापन


दीपिका और रणवीर सिंह ने नहीं कहा शुक्रिया
करीना कपूर ने हाल ही में दिए एक साक्षात्कार में मजाक करते हुए कहा कि उन्हें दीपिका और रणवीर सिंह ने अभी तक 'रामलीला' को नहीं करने के लिए धन्यवाद नहीं दिया है। करीना ने कहा कि वे भाग्य में यकीन करती हैं। उनका मानना है कि जीवन में जो कुछ भी होना है, वह किसी भी चीज के जरिए हो जाता है। उन्होंने आगे कहा कि सब कुछ सितारों में लिखा हुआ है, लेकिन सब कुछ मिलना हर किसी के लिए नहीं लिखा है।

पाकिस्तान में पार्टी करती दिखीं मुमताज, फवाद संग साझा की तस्वीर

'देवदास' के दौरान भंसाली ने नाराज हो गई थीं करीना
करीना कपूर को 'रामलीला' बनाने वाले संजय लीला भंसाली की ओर से पहले भी एक फिल्म मिली थी। 'देवदास' के लिए ऐश्वर्या राय से पहले करीना कपूर को कास्ट किया गया था। उनका स्क्रीन टेस्ट भी हो चुका था। इतना ही नहीं, करीना को पैसे भी मिल गए थे, लेकिन बाद में उनकी जगह ऐश्वर्या को फिल्म में ले लिया गया था। इससे करीना बेहद नाराज हो गई थी। एक पुराने साक्षात्कार में तो करीना ने यह तक कह दिया था कि अगर उनके पास कोई फिल्म नहीं होगी, तब भी वह भंसाली के साथ काम नहीं करेंगी।

Arti Singh Bridal Shower: कृष्णा की पत्नी कश्मीरा ने किया आरती सिंह के ब्राइडल शॉवर का आयोजन, पहुंचे ये सितारे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed