फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Singham Again Deepika Padukone receives flowery surprise lovely handwritten note To our hero Lady Singham look

Deepika Padukone: लेडी सिंघम को मिला नायाब तोहफा, लिखा-हमारे हीरो के लिए, खुशी से गदगद हुईं दीपिका पादुकोण

Wed, 01 May 2024 01:17 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Wed, 01 May 2024 01:17 PM IST
सार

बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'सिंघम अगेन' और अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर जमकर सुर्खियां बटोर रही हैं। कुछ ही घंटों पहले दीपिका को एक खास सरप्राइज मिला है, जिसे उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ शेयर किया है।

विज्ञापन
Singham Again Deepika Padukone receives flowery surprise lovely handwritten note To our hero Lady Singham look
दीपिका पादुकोण - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

'सिंघम अगेन' अभिनेत्री दीपिका पादुकोण अपनी बेहतरीन अदाकारी के लिए पहचानी जाती हैं। उन्होंने हमेशा अपने उम्दा अभिनय से दर्शकों का दिल जीता है। हाल ही में दीपिका की फिल्म 'फाइटर' रिलीज हुई थी। इस फिल्म में स्कवाडन लीडर की भूमिका में दीपिका ने फैंस का दिल एक बार फिर से जीत लिया। कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर दीपिका ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर शेयर की थी। उन्होंने एक पोस्ट शेयर कर लिखा- सितंबर 2024। यानी वो और रणवीर सिंह सितंबर तक पेरेंट्स बन जाएंगे। आज दीपिका पादुकोण ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक बेहद खास पोस्ट साझा किया है। दरअसल, उन्हें किसी फैन ने फूलों के साथ एक प्यारा नोट भी सरप्राइज के तौर पर भेजा है, जिसे दीपिका ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पोस्ट
हाल ही में फिल्म 'सिंघम अगेन' के निर्देशक रोहित शेट्टी ने लेडी सिंघम का लुक सोशल मीडिया पर जारी किया था। दीपिका को लेडी सिंघम के अवतार में देखने के बाद फैंस इस फिल्म को लेकर और दीपिका के किरदार को लेकर काफी उत्साहित हो गए हैं। इस पोस्टर में दीपिका अभिनेता अजय देवगन का 'सिंघम' का सिग्नेचर पोज करती नजर आईं। उनके इसी लुक को फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं। इस लुक से खुश होकर फैंस उन्हें लगातार फूलों का गुलदस्ता भेज रहे हैं। आज दीपिका पादुकोण ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा की है, जिसमें लाल, गुलाबी और सफेद फूलों के बीच एक प्यारा नोट नजर आ रहा है। इस खूबसूरत नोट पर लिखी हैंडराइटिंग सभी का ध्यान अपनी ओर खींच रही है। इस खूबसूरत नोट पर लिखा है 'हमारी हीरो, लेडी सिंघम के लिए'
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by दीपिका पादुकोण (@deepikapadukone)

विज्ञापन
विज्ञापन


फैंस के कमेंट्स
इस खूबसूरत नोट को देखने के बाद दीपिका के फैंस लगातार उन्हें कमेंट्स कर रहे हैं। कोई फैन दीपिका को उनके इस नोट के लिए कमेंट कर रहा है तो कोई उन्हें उनके आने वाले बच्चे के लिए बधाई दे रहा है। एक फैन ने लिखा, ''मुझे लगा कि दीपिका को लड़की हुई है।'', एक और फैन ने लिखा, ''यही है लेडी सिंघम'', एक फैन ने लिखा, ''2024 की सबसे ज्यादा कमाई कने वाली फिल्म होगी सिंघम अगेन।''


रोहित शेट्टी ने साझा किया था लेडी सिंघम का लुक
कुछ दिनों पहले निर्देशक रोहित शेट्टी ने दीपिका पादुकोण के लिए एक खास पोस्ट शेयर किया था। रोहित ने अपनी आगामी फिल्म 'सिंघम अगेन' में दीपिका का लेडी सिंघम लुक सोशल मीडिया पर जारी किया था। रोहित ने दीपिका की एक जबरदस्त फोटो के साथ कैप्शन में लिखा, ''मेरी हीरो.... रील मैं भी और रीयल लाइफ में भी... लेडी सिंघम।''

'सिंघन अगेन' कॉप यूनिवर्स की तीसरी फिल्म है। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण के अलावा रणवीर सिंह, अजय देवगन, करीना कपूर, टाइगर श्रॉफ और अक्षय कुमार नजर आएंगे। इस फिल्म में अर्जुन कपूर नेगेटिव किरदार में नजर आएंगे। यह फिल्म 15 अगस्त 2024 को रिलीज होगी।  
Ram Charan: फिल्म गेम चेंजर की शूटिंग शुरू, चेन्नई लौटे राम चरण, फैंस हुए उत्साहित
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed