फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Sitaare zameen par new song sar aankhon pe mere release aamir khan and genelia deshmukh looks in tense mood

Sitaare Zameen Par: आमिर खान की फिल्म का नया गाना ‘सर आंखों पे मेरे’ रिलीज, उत्साह के माहौल में दिखा टेंस मूड

Thu, 29 May 2025 02:44 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Thu, 29 May 2025 02:44 PM IST
सार

Sar Aankhon Pe Mere Song Release: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता आमिर खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'सितारे जमीन पर' का नया गाना 'सर आंखों पे मेरे' रिलीज हो गया है। आइए देखें वीडियो। 

विज्ञापन
Sitaare zameen par new song sar aankhon pe mere release aamir khan and genelia deshmukh looks in tense mood
सितारे जमीन पर - फोटो : इंस्टाग्राम- @zeemusiccompany

विस्तार

आमिर खान अभिनीत फिल्म 'सितारे जमीन पर' का दर्शकों को बड़ी बेसब्री से इंतजार है, जो जल्द सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। आज गुरुवार के दिन फिल्म का नया गाना 'सर आंखों पे मेरे' रिलीज किया गया है। इस गाने में आमिर खान और जेनेलिया देशमुख के बीच भावनात्मक अंदाज को देखा जा सकता है। 

विज्ञापन


भावों से खेलता दिखता है यह नया गाना
आमिर खान की आगामी फिल्म 'सितारे जमीन पर' का नया गाना 'सर आंखों में मेरे' एक भावनात्मक सॉन्ग है, जिसे अरिजीत सिंह और शरीवा पारुलकर द्वारा गाया गया है। इस गाने में पहली बार आमिर खान और जेनेलिया देशमुख को एक साथ स्क्रीन पर देखा गया है। वीडियो में दोनों कलाकार को उत्सव के माहौल में उदास देखा जा सकता है, जिसमें बच्चे खेल रहे और अन्य लोग आनंद उठा रहे हैं, लेकिन ये टेंस मूड में हैं। 
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Rachel Gupta: रेचल गुप्ता ने वापस किया ‘मिस ग्रैंड इंटरनेशनल 2024’ का ताज, किए बड़े खुलासे
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Zee Music Company (@zeemusiccompany)




फिल्म से जोड़ती है गाने की धुन
'सर आंखों पे मेरे' गाने को शंकर एहसान लाय ने कंपोज किया है। वहीं, इसे अमिताभ भट्टाचार्या द्वारा लिखा गया है। इस गाने को जी म्यूजिक के सहयोग से लॉन्च किया गया है। गाने की धुन अंतरात्मा को छूती प्रतीत होती है। 

यह खबर भी पढ़ें: Criminal Justice X Review: मात्र 3 एपिसोड देखकर भड़के यूजर्स, जानें कैसी है पंकज त्रिपाठी की क्रिमिनल जस्टिस 4

कब रिलीज होगी फिल्म?
आमिर खान की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह है। फिल्म 20 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह साल 2018 में रिलीज हुई स्पैनिश फिल्म 'चैंपियन' की रीमेक है, जिसमें आमिर खान के साथ जेनेलिया देशमुख भी नजर आएंगी। इस फिल्म को आर एस प्रसन्ना द्वारा निर्देशित किया गया है। वहीं, इसे आमिर खान और अपर्णा पुरोहित द्वारा निर्मित किया जा रहा है। इसके अलावा इसके डायलॉग्स दिव्य निधि शर्मा ने लिखे हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed