फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Sonal Chauhan Praises Anushka Sharma For Spiritual Changes To Virat Kohli

Sonal Chauhan: सोनल चौहान ने की अनुष्का शर्मा की तारीफ, बोलीं- उनकी वजह से विराट में आया आध्यात्मिक बदलाव

Mon, 28 Apr 2025 08:38 AM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Mon, 28 Apr 2025 08:38 AM IST
सार

Virat-Anushka: पिछले कुछ वक्त से विराट कोहली के अंदर जिस तरह का बदलाव आया है, वो वाकई देखने वाला है। विराट कोहली अब काफी ज्यादा आध्यात्मिक हो गए हैं। हालांकि, अभिनेत्री सोनल चौहान ने इसके पीछे अनुष्का शर्मा की बड़ी भूमिका बताई है।

विज्ञापन
Sonal Chauhan Praises Anushka Sharma For Spiritual Changes To Virat Kohli
सोनल चौहान और विराट-अनुष्का - फोटो : इंस्टाग्राम-@sonalchauhan और @anushkasharma

विस्तार

इमरान हाशमी की फिल्म ‘जन्नत’ में नजर आईं अभिनेत्री सोनल चौहान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में सोनल चौहान आईपीएल का एक मैच देखने भी पहुंची थीं। अब सोनल चौहान ने अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की तारीफ की है। साथ ही उन्होंने अनुष्का और उनके पति भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली की बॉन्डिंग की भी तारीफ की है। सोनल का मानना है कि विराट कोहली के अध्यात्म की तरफ रुझान में अनुष्का का एक बहुत बड़ा रोल है।

विज्ञापन

सोनल ने बताया मिलने पर विराट कोहली से क्या कहेंगी
फिल्मीज्ञान के साथ हालिया बातचीत में सोनल चौहान ने विराट कोहली के आध्यात्मिक सफर और उनके जीवन में अनुष्का शर्मा के सकारात्मक प्रभाव को लेकर बात की। अभिनेत्री से जब पूछा गया कि अगर वो विराट कोहली से अचानक टकरा जाएं तो क्या बात करेंगी। इस पर सोनल चौहान ने कहा, “मैं कहूंगी, जय श्रीराम और हर हर महादेव, क्योंकि वह अभी बहुत धार्मिक हो रहे हैं। मैंने उनकी बहुत सी रील देखी हैं, जिसमें वह अपने आध्यात्मिक पक्ष को तलाशते हैं।”

विज्ञापन

‘मुझे लगता है वो सही महिला हैं’
अभिनेत्री ने आगे विराट कोहली के आध्यात्मिक सफर और अध्यात्म को लेकर उनके अंदर आए अचानक बदलाव पर बात की। उन्होंने इसका श्रेय विराट की पत्नी अनुष्का को देते हुए कहा, “मुझे लगता है कि यह सही महिला है। उनके जीवन में सही महिला निश्चित रूप से उनके आध्यात्मिक पक्ष को सामने ला रही है। जब आप सही लोगों, सकारात्मक लोगों से घिरे होते हैं, तो यह आपके व्यक्तित्व को दर्शाता है। मुझे लगता है कि वह उनके जीवन में एक शांत प्रभाव है।”

विज्ञापन
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Salim Javed First Film: आज ही के दिन रिलीज हुई सलीम-जावेद की लिखी पहली फिल्म, क्रेडिट में नाम तक नहीं दिया गया

2017 में हुई विराट-अनुष्का की शादी
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने साल 2017 में शादी की थी। अनुष्का से शादी के बाद विराट के अंदर काफी बदलाव देखा गया। उनका आध्यात्मिक पक्ष और भी बढ़ गया है। कपल को अक्सर वृंदावन के आश्रमों सहित अन्य आध्यात्मिक स्थानों पर जाते और गुरुओं से आशीर्वाद लेते देखा गया है। उन्हें अपने बच्चों वामिका और अकाय के साथ कीर्तन में भी देखा गया है। भगवान हनुमान के प्रति विराट की भक्ति भी कई मौकों पर दिखी है।

यह खबर भी पढ़ें: Sharman Joshi: शरमन जोशी को 'स्टाइल' से स्टारडम, प्रेम चोपड़ा की बेटी से प्यार, '3 इडियट्स' ने बनाया सुपरस्टार

2024 में ‘दर्द’ फिल्म में नजर आई थीं सोनल
2008 में फिल्म ‘जन्नत’ से अपने करियर की शुरूआत करने वाली अभिनेत्री सोनल चौहान अंतिम बार 2024 में आई फिल्म ‘दर्द’ में नजर आई थीं। इसके अलावा वो बी प्राक के एक म्यूजिक वीडियो में भी नजर आ चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed